RRR फिल्म तेलुगु में बनी है और अन्य भाषाओं में जब की गयी है
सोशल मीडिया से साभार
मनोरंजन/सिनेमा/Andhra Pradesh/Hyderabad :
24 मार्च 2022 को थिएटर में रिलीज़ हुई भारतीय फ़िल्म RRR ने अपनी एक अलग ही विजयगाथा लिख डाली। इस फ़िल्म में दक्षिण भारत समेत बॉलीवुड के भी एक्टर्स है। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और मील का पत्थर साबित हुई। इसके अलावा गोल्डन ग्लोब अवार्ड के साथ साथ सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर अवार्ड जीत कर तो इतिहास ही रच डाला। इस लेख में हम इस फ़िल्म RRR से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बात करेंगे।
1. अगर आपको लगता है यह एक बॉलीवुड फ़िल्म है तो आप बिलकुल गलत हैं। अच्छे से बोला जाए तो यह दक्षिण भारत में तेलुगु फ़िल्म उद्योग की एक मूवी है। इस फिल्म को तेलुगु में बनाया गया है और हिंदी सहित अन्य भारतीय भाषाओं में डबिंग किया गया हैं। इस फ़िल्म से अजय देवगन और आलिया भट्ट ने दक्षिण भारत के फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा है।
2. RRR दो भारतीय क्रांतिकारियों, अल्लूरीसीतारामराजू (रामचरण) और कोमारामभीम (रामाराव) के बारे में एक काल्पनिक कहानी है, जिन्होंने क्रमशः ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निज़ाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। हालांकि ये दोनों वास्तविक जीवन में कभी नहीं मिले लेकिन राजामौली ने मोटरसाइकिलडायरीज़ से प्रेरित होकर आरआरआर में दोनो को मिलवाया है।
3. मीडिया सूत्रों के मुताबिक किसी ने राजामौली को सलाह दी थी कि क्यों न तीनों लोगों (राम चरण, रामा राव और राजामौली) के पहले अक्षर से फ़िल्म का टाइटल बनाया जाए। वहीं बाकी सभी को RRR का ये आइडिया पसंद आया।
4. फ़िल्म का एक बेहद पॉपुलर गाना “नाटू नाटू” यूक्रेन के कीव में शूट किया गया था। इस फ़िल्म की शूटिंग पूरे देश में हुई। इसमें हैदराबाद, अराकू से लेकर महाबलेश्वर और कीव जैसे बड़े शहर भी शामिल हैं।
5. पेन स्टूडियोज ने फ़िल्म के तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ संस्करणों के लिए फ़िल्म के डिजिटल अधिकार जी5 द्वारा अधिग्रहित किए गए हैं जबकि हिंदी, अंग्रेजी, पुर्तगाली, कोरियाई, तुर्की और स्पेनिश संस्करणों को नेटफ्लिक्स द्वारा अधिगृहीत किया गया है।
6. RRR के कुछ प्रमुख कलाकारों ने तेलुगु बोलना सीखा और 15 महीनों से अधिक समय तक प्रशिक्षण लिया। इसमें आलिया भट्ट और अजय देवगन शामिल है। हालांकि दोनों फ़िल्म में महज़ कुछ समय के लिए सपोर्टिंग रोल में दिखाई दिए। फिर भी दोनो ने तेलगु भाषा सीखी।
7. इसके अलावा, मुख्य अभिनेता रामा राव को उनके कैरेक्टर को निभाने के लिए अपना शरीर बनाने के लिए 18 महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम में रखा गया था। उन्होंने ट्रेनर के साथ बहुत पसीना बहाया और खुद को इस फ़िल्म के रोल के अनुसार फिट किया।
Comments