यात्री सुविधा के लिए गुजरात से राजस्थान होते हुए उत्तर-प्रदेश और बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल रेलगाड़ियां पहली बार मतदान करने वालोे युवाओं के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिया किराये में बड़ी छूट का ऑफर टाटा कंपनी ने देश में लांच किया देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रक..! राजस्थानः कुछ देर के लिए होगी तापमान में कमी..मिलेगी तेज गर्मी से निजात, हो सकती है मेघगर्ज के साथ हल्की बरसात
ICC Women's T20 World Cup 2023: क्रिकेट प्रेमी यहां जानें दक्षिण अफ्रीका में चल रहे महिला वर्ल्ड कप 2023 को भारत में कब, कहां और कैसे देखें..

स्पोर्ट्स

ICC Women's T20 World Cup 2023: क्रिकेट प्रेमी यहां जानें दक्षिण अफ्रीका में चल रहे महिला वर्ल्ड कप 2023 को भारत में कब, कहां और कैसे देखें..

स्पोर्ट्स/क्रिकेट/Rajasthan/Jaipur :

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2023 का आगाज आज दक्षिण अफ्रीका में हो चुका है। इस साल महिला टी20 वर्ल्‍ड कप में कुल 10 टीमें हिस्‍सा ले रही हैं। ऑस्‍ट्रेलिया, बांग्‍लादेश, न्‍यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को ग्रुप ए में रखा गया है। वहीं इंग्‍लैंड, भारत, आयरलैंड, पाकिस्‍तान और वेस्‍टइंडीज को ग्रुप-बी में रखा गया है।

ICC Women's T20 World Cup 2023: 

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2023 में कुल 23 मैच खेले जाएंगे। ऑस्‍ट्रेलिया गत चैंपियन हैं। बता दें कि पहले लीग चरण के मुकाबले खेले जाएंगे और दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्‍वालीफाई करेंगी। फिर नॉकआउट मुकाबले 23 और 24 फरवरी को क्रमश: न्‍यूलैंड्स व केप टाउन में खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को खेला जाएगा।

भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण व स्‍ट्रीमिंग

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2023 का पूरा कार्यक्रम

10 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, केप टाउन (शाम 10:30 बजे)
11 फरवरी - वेस्‍टइंडीज बनाम इंग्‍लैंड, पार्ल (शाम 6:30 बजे)
12 फरवरी - भारत बनाम पाकिस्‍तान, पार्ल (शाम 6:30 बजे)
12 फरवरी - बांग्‍लादेश बनाम श्रीलंका, केप टाउन (शाम 10:30 बजे)
13 फरवरी - आयरलैंड बनाम इंग्‍लैंड, पार्ल (शाम 6:30 बजे)
13 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्‍यूजीलैंड, पार्ल (शाम 10:30 बजे)
14 फरवरी - ऑस्‍ट्रेलिया बनाम बांग्‍लादेश, जीक्‍यूबर्हा (शाम 10:30 बजे)
15 फरवरी - भारत बनाम वेस्‍टइंडीज, केप टाउन (शाम 6:30 बजे)
15 फरवरी - पाकिस्‍तान बनाम आयरलैंड, केप टाउन (शाम 10:30 बजे)
16 फरवरी - श्रीलंका बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, जीक्‍यूबर्हा (शाम 6:30 बजे)
17 फरवरी - न्‍यूजीलैंड बनाम बांग्‍लादेश, केप टाउन (शाम 6:30 बजे)
17 फरवरी - वेस्‍टइंडीज बनाम आयरलैंड, केप टाउन (शाम 10:30 बजे)
18 फरवरी - इंग्‍लैंड बनाम भारत, जीक्‍यूबर्हा (शाम 6:30 बजे)
18 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, जीक्‍यूबर्हा (शाम 10:30 बजे)
19 फरवरी - पाकिस्‍तान बनाम वेस्‍टइंडीज, पार्ल (शाम 6:30 बजे)
19 फरवरी - न्‍यूजीलैंड बनाम श्रीलंका महिला, पार्ल (शाम 6:30 बजे)
20 फरवरी - भारत बनाम आयरलैंड, जीक्‍यूबर्हा (शाम 6:30 बजे)
21 फरवरी - इंग्‍लैंड बनाम पाकिस्‍तान, केप टाउन (शाम 6:30 बजे)
21 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्‍लादेश, केप टाउन (शाम 10:30 बजे)
23 फरवरी - सेमीफाइनल, केप टाउन (शाम 6:30 बजे)
24 फरवरी - सेमीफाइनल, केप टाउन (शाम 6:30 बजे)
26 फरवरी - फाइनल, केप टाउन (शाम 6:30 बजे)

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2023 के मैचों का लाइव प्रसारण भारत में स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इन मुकाबलों की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप डिजनी प्‍लस हॉटस्‍टार ऐप पर देख सकते है। 

You can share this post!

author

सौम्या बी श्रीवास्तव

By News Thikhana

Comments

Leave Comments