आज है विक्रम संवत् 2081 के अश्निन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रात 09:38 बजे तक यानी मंगलवार, 01 अक्टूबर 2024
इटली में मिला 2000 साल पुराना रोमन जहाज: माल में दबा है इतिहास

अजब-गजब

इटली में मिला 2000 साल पुराना रोमन जहाज: माल में दबा है इतिहास

अजब-गजब///Berlin :

इटली की काराबेनियरी पुलिस के आर्ट स्क्वाड ने एक बड़ी खोज की है। समुद्र की गहराई में एक प्राचीन जहाज को खोजा गया है, जो 2000 साल पुराना है। यहजहाज 20 मीटर लंबा है और इस पर टेराकोटा से बने बर्तन लदे हुए थे। यह प्राचीन समुद्री मार्ग पर प्रकाश डालता है।

इटली के तटीय इलाके में एक 2000 साल पुराने प्राचीन रोमन जहाज का मलबा मिला है। यह एक मालवाहक जहाज है जो रोम के उत्तर पश्चिम में लगभग 80 किमी दूर सिविटावेचिया बंदरगाह के पास पाया गया। यह एक से 200 ईसा पूर्व पुराना जहाज माना जा रहा है। इसकी जांच के दौरान उस पर सैकड़ों रोमन टेराकोटा जार मिले हैं। काराबेनियरी पुलिस के आर्ट स्क्वाड ने इसकी खोज की है। मिट्टी के ज्यादातर बर्तन समुद्र की गहराई में अपनी ठीक स्थिति में पाए गए हैं। इनका मिलना एक प्राचीन समुद्री ट्रेड रूट पर प्रकाश डालता है।
तल से 160 मीटर नीचे मिला
अनुमान के मुताबिक यह जहाज 20 मीटर लंबा है। तल से 160 मीटर नीचे यह जहाज डूबा हुआ मिला। काराबेनियरी पुलिस का आर्ट स्क्वाड इटली की सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा करने के लिए जिम्मेदार है। यह मलबा प्राचीन जहाजों के सामने समुद्र तट तक पहुंचने के दौरान आने वाले खतरों के बारे में प्रकाश डालता है। विशेषज्ञ इस खोज को लेकर उत्साहित हैं और इस बात पर जोर दे रहे हैं कि यह प्राचीन रोमन सभ्यता के व्यापारिक मार्गों के बारे में बहुत कुछ बता सकता है।
रोबोट के जरिए खींची तस्वीरें
इस जहाज का पता लगाने के लिए पुलिस ने आधुनिक टेक्निक का इस्तेमाल किया। उन्होंने एक रोबोट के जरिए इस जहाज का पता लगाया। शोधकर्ताओं को बिना किसी समस्या के इसके जरिए तस्वीरें और वीडियो बनाने में मदद मिली। इस जहाज को वापस निकाला जाएगा या नहीं, इस सवाल का जवाब अभी नहीं मिला है। इसके अलावा जहाज पर मौजूद बर्तनों को लेकर भी कोई खुलासा नहीं हुआ है। इन बर्तनों का इस्तेमाल तेल और वाइन रखने के लिए किया जाता था।
पहले भी मिल चुके हैं जहाज
भूमध्यसागर क्षेत्र में जहाजों के मलबे की खोज कोई असामान्य घटना नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न ऐतिहासिक काल के कई जहाज खोजे जा चुके हैं। 2018 में एक 2,400 साल से ज्यादा पुराने एक ग्रीक जहाज को बुल्गारियाई तट के पास खोजा गया था। इसके अलावा उसी साल एजियन सागर में ग्रीक, रोमन और बाइजेंटाइन युग के दर्जनों जहाज के टुकड़े पाए गए थे।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments