माफिया मुख्तार अंसारी के शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी आईपीएल 2024ः राजस्थान रॉयल्स ने डेल्ही कैपिटल्स को 12 रनों से हराया बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत कंगना रनौत पर आपत्तिजनक पोस्ट करना भारी पड़ा ...सुप्रिया श्रीनेत का टिकट कटा ED ने कोर्ट से अरविंद केजरीवाल की मांग 7 दिन की रिमांड कोर्ट में बोले सीएम केजरीवाल, ED का मकसद था गिरफ्तार करना आज है विक्रम संवत् 2080 के फाल्गुन मास ( फागुन) के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि रात 08:20 तक बजे तक यानी शुक्रवार 29 मार्च 2024
इस बार भारत में होगी ‘मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2023', देश को रिप्रेजेंट करेंगी मिस इंडिया वर्ल्ड सिनी शेट्टी

मिस वर्ल्ड 2023 सौंदर्य प्रतियोगिता भारत में आयोजित होगी

मनोरंजन जगत

इस बार भारत में होगी ‘मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2023', देश को रिप्रेजेंट करेंगी मिस इंडिया वर्ल्ड सिनी शेट्टी

मनोरंजन जगत//Delhi/ :

27 साल बाद भारत को 71वें मिस वर्ल्ड की मेजबानी करने का सम्मान मिला है। भारत में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 की विनर रह चुकी 22 साल की सिनी शेट्टी देश को रिप्रेजेंट करेंगी। इस साल मिस वर्ल्ड 2023 सौंदर्य प्रतियोगिता भारत में आयोजित होने जा रही है। बता दें कि आखिरी बार देश में साल 1996 में इस प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड पेजेंट का आयोजन किया गया था। मिस वर्ल्ड संगठन के अध्यक्ष और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। 
    

मिस वर्ल्ड संगठन के अध्यक्ष और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने नई दिल्ली में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। वर्ष 2022 की मिस वर्ल्ड करोलिना बेलवास्का भी मौजूदगी में इस प्रेस कांफ्रेंस में उन्‍होंने कहा कि वो बहुत खुश हैं कि इस साल प्रतियोगिता का आयोजन भारत में हो रहा है। इस आयोजन के जरिए हम भारत की अनूठी और विविध संस्कृति, विश्व स्तर के आकर्षण और लुभावनी जगहों को बाकी दुनिया के साथ साझा कर सकेंगे। 

भारत को लेकर उत्साह
जूलिया मॉर्ले ने भारत के मिस वर्ल्ड 2023 का स्थान बनने को लेकर भी अपना उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा,

"मुझे 71वें मिस वर्ल्ड फाइनल के नए डेस्टिनेशन के रूप में भारत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। 30 साल से अधिक समय पहले जब मैंने इस अविश्वसनीय देश का दौरा किया था, तब से मुझे भारत से बहुत लगाव है। हम आपके अद्वितीय और विविध को साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।"

इस प्रतियोगिता में मिस इंडिया वर्ल्ड 2022  की विनर रह चुकीं 22 साल की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) देश को रिप्रेजेंट करेंगी, जिसे लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं.

130 देश लेंगे हिस्सा 
इस सौंदर्य प्रतियोगिता में 130 से अधिक देशों से प्रतिनिधि शामिल होंगे। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ने घोषणा करते हुए बताया कि नवंबर- दिसंबर 2023 में होने वाले ग्रैंड फिनाले से एक महीने पहले प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए कई राउंड होंगे।

 मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतीं ये भारतीय सुंदरियां 
भारत ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता छह बार जीती है - पहली बार 1966 में, जब रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन को 1994 में ताज पहनाया गया था। डायना हेडन ने 1997 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। 1999 में युक्ता मुखी ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और वर्ष 2000 में मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज प्रियंका चोपड़ा से सिर सजा। इसके बाद मानुषी छिल्लर छठी मिस इंडिया वर्ल्ड बनीं।

You can share this post!

author

सौम्या बी श्रीवास्तव

By News Thikhana

Comments

Leave Comments