प्रफुल्ल पटेल के फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से कतर के शाही परिवार से पैसे मांगे गए छत्तीसगढ़ सरकार का ऐलान, पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण NTA ने जारी किया NEET-UG का फाइनल रिजल्ट महाराष्ट्र में BJP को अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए: नारायण राणे लोकसभा 29 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित केंद्रीय मंत्री और मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल ने PM मोदी से की मुलाकात दिल्ली शराब नीति घोटाला: कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और के कविता की न्यायिक हिरासत बढ़ाई कर्नाटक: रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण करने को मिली सरकार की मंजूरी आज है विक्रम संवत् 2081 के श्रावण माह के कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि रात 09:18 बजे तक यानी शनिवार, 27 जुलाई 2024
अद्भुत, अलौकिक, अवर्णनीय..! रामलला के विराजते ही बड़ा चमत्कार

धर्म

अद्भुत, अलौकिक, अवर्णनीय..! रामलला के विराजते ही बड़ा चमत्कार

धर्म//Uttar Pradesh /Ayodhya :

अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 1 वर्ष पूर्व की गई उनकी भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हो गई है कि जिस दिन प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान होंगे उसके बाद देश में कई चमत्कार देखने को मिलेंगे।

वाराणसी के ज्ञानवापी में लगभग 31 साल बाद व्यास जी के तहखाना में पूजा आराधना शुरू कर दी गई है। इतना ही नहीं आधी रात को जिला प्रशासन ने जैसे ही बैरिकेडिंग हटाया वैसे ही राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करने वाले मुख्य पुजारी आचार्य गणेश्वर शास्त्री ने 31 साल बाद ज्ञानवापी में पूजा आराधना शुरू की। इसके बाद पूरे देश के साधु-संतों में अलग ही उत्साह दिख रहा है। पूरा देश जहां प्रभु राम की भक्ति में लीन नजर आ रहा है तो वहीं अब हर तरफ शिव के जयकारे सुनाई दे रहे हैं।
प्रभु राम के विराजमान होने के 11 दिन बाद ही काशी में भोलेनाथ की पूजा आराधना शुरू हो गई है। वहीं अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित कल्कि राम इसे चमत्कार बता रहे हैं। 1 साल पहले पंडित कल्कि राम ने एक भविष्यवाणी में कहा था कि जब प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान हो जाएंगे उसके बाद देश में कई सारे चमत्कार देखने को मिलेंगे। हालांकि धार्मिक दृष्टि से यह माना जाए कि इसे चमत्कार ही कहेंगे, जहां पूरा देश प्रभु राम की भक्ति में लीन था तो वहीं अचानक 11 दिन बाद काशी में भोले की जय जयकार सुनाई दे रही है।
देश में कई सारे चमत्कार देखने को मिलेंगे
अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम ने बताया कि 1 वर्ष पूर्व ही हमने कहा था जिस दिन प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान होंगे उसके बाद देश में कई चमत्कार देखने को मिलेंगे। उसी दिन से भारत अपने सांस्कृतिक गौरव को पुनर्स्थापित करेगा और प्रभु राम के विराजमान होने के 11वें दिन ही काशी में भगवान भोले ने रूद्र रूप दिखाते हुए और अर्ध रात्रि में पूजन शुरू हो गया है। आने वाले 1 वर्षों में भारत एक नवीन कीर्तिमान स्थापित करेगा और इतना ही नहीं आने वाले 2 वर्षों में भारत अर्थव्यवस्था में दुनिया में नंबर एक बनेगा। आने वाले 2 वर्षों में काशी और मथुरा में भी मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments