माफिया मुख्तार अंसारी के शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी आईपीएल 2024ः राजस्थान रॉयल्स ने डेल्ही कैपिटल्स को 12 रनों से हराया बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत कंगना रनौत पर आपत्तिजनक पोस्ट करना भारी पड़ा ...सुप्रिया श्रीनेत का टिकट कटा ED ने कोर्ट से अरविंद केजरीवाल की मांग 7 दिन की रिमांड कोर्ट में बोले सीएम केजरीवाल, ED का मकसद था गिरफ्तार करना आज है विक्रम संवत् 2080 के फाल्गुन मास ( फागुन) के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि रात 08:20 तक बजे तक यानी शुक्रवार 29 मार्च 2024
शुभ आगमन कर शुभमन गिल ने बना डाले ताबड़तोड़ 208 रन, रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड किये चकनाचूर..!

मनोरंजन जगत

शुभ आगमन कर शुभमन गिल ने बना डाले ताबड़तोड़ 208 रन, रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड किये चकनाचूर..!

मनोरंजन जगत//Telangana/Hyderabad :

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक भारतीय क्रिकेट प्रेमियों में एक नया जोश भर दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले जा रहे मुकाबले में गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए। शुभमन गिल ने 145 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। लॉकी फर्ग्यूसन के खिलाफ उन्होंने लगातार तीन छक्के लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया।  

इस पारी में गिल ने 9 चौके और 19 चौके लगाए। ऐसे में शुभमन गिल की ये पारी कितनी धुआंधार थी, इसका अंदाजा इसी से लगा लीजिए कि उन्होंने आखिरी 7 गेंदों में 5 छक्के मारे और दोहरा शतक पूरा करने के लिए छक्कों की हैट्रिक लगा दी। वह भारतीय पारी के आखिरी ओवर में आउट हुए। वह 149 गेंदों पर 208 रन बनाकर आउट हुए।
विराट और धवन के 1000 रन  के रिकॉर्ड तोड़ने वाले शुभमन  गिल 
 गिल ने 106 रन पूरा करते ही 1000 रन पूरे किये और सबसे तेज 1000 रन पूरा करने के मामले में विराट कोहली और शिखर धवन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बता दें कि 1000 रन पूरा करने के लिए विराट और शिखर ने 24-24 पारियां खेली थीं जबकि गिल ने ये कारनामा 19वीं पारी में ही कर दिखाया। 

सबसे युवा शुभमन गिल 
शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा। पिछले महीने ही ईशान ने बांग्लादेश के खिलाफ 210 रन बनाए थे। उस समय उनकी उम्र 24 साल और 145 दिन थी। गिल ने 23 साल और 132 दिनों की उम्र में ही दोहरा शतक लगा दिया है। 

'क्रिकेट के भगवान' का रिकॉर्ड तोड़ने वाले शुभमन गिल 
शुभमन गिल ने भारत की तरफ से न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम था, जब उन्होंने 186 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। सचिन ने भी हैदराबाद में ही 1999 में यह कारनामा किया था। 

दोहरा शतक मारने वाले दुनिया के 8वें खिलाड़ी शुभमन गिल 
गिल ने 200 रन बनाते ही दोहरा शतक मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी अपना नाम दर्ज करा दिया है
 

You can share this post!

author

सौम्या बी श्रीवास्तव

By News Thikhana

Leave Comments