प्रफुल्ल पटेल के फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से कतर के शाही परिवार से पैसे मांगे गए छत्तीसगढ़ सरकार का ऐलान, पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण NTA ने जारी किया NEET-UG का फाइनल रिजल्ट महाराष्ट्र में BJP को अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए: नारायण राणे लोकसभा 29 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित केंद्रीय मंत्री और मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल ने PM मोदी से की मुलाकात दिल्ली शराब नीति घोटाला: कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और के कविता की न्यायिक हिरासत बढ़ाई कर्नाटक: रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण करने को मिली सरकार की मंजूरी आज है विक्रम संवत् 2081 के श्रावण माह के कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि रात 09:18 बजे तक यानी शनिवार, 27 जुलाई 2024
Asia Cup: फाइनल में भारत ने श्रीलंका को रौंद डाला,  दर्ज की एक दिवसीय मैचों के इतिहास की सबसे बड़ी जीत..!

स्पोर्ट्स

Asia Cup: फाइनल में भारत ने श्रीलंका को रौंद डाला, दर्ज की एक दिवसीय मैचों के इतिहास की सबसे बड़ी जीत..!

स्पोर्ट्स/क्रिकेट//Colombo :

उम्मीद थी एशिया कप 2023 का फाइनल कश्मकश भरा होगा। इसका कारण भी था कि सुपर फोर के मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने भारत को जीत के नाकों चने चबवा दिये थे। लेकिन, फाइनल में इस उम्मीद के विपरीत भारत ने एशिया कप के फाइनल में रविवार को श्रीलंका का बुरी तरह मसल डाला। पूरे मैच का विवरण एक पंक्ति में यह है कि मात्र 15.2 ओवरों में  श्रीलंका की पूरी टीम मात्र 50 रनों पर आउट करने के बाद भारत ने 51 रनों का लक्ष्य बिना कोई विकेट खोये हासिल कर लिया।  भारत ने आठवीं बार एशिया कप जीता।

टीम इंडिया ने फाइनल मैच में श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में पीटते हुए एशिया कप की ट्रॉफी पर आठवीं बार कब्जा कर लिया है। मोहम्मद सिराज की कहर बरपाती गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने श्रीलंका पर अपने वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत (गेंदें बाकी रहते) दर्ज कर ली है। श्रीलंका की टीम भारत के घातक गेंदबाज के आगे नतमस्तक हो गयी। मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ भीषण तबाही मचा दी.और 7 ओवर में 21 रन देकर 6 झटके। श्रीलंका की पूरी  टीम को 15.2 ओवर में 50 रनों पर ढेर हो गयी।

ऐसी रही श्रीलंका की बल्लेबाजी

श्रीलंका की बल्लेबाजी में उल्लेख करने जैसा कुछ रहा ही नहीं। उसके बल्लेबाजों में कुसल 0, निसंका 2, सदीरा 0, असलंका 0, धनंजय डीसिल्वा 4, शनाका 0, कुसल मेंडिस (17) रन ही बना सके। श्रीलंका के बल्लेबाजों को  सिराज की गेंदे समझ में ही नहीं आ रहीं थी। लग ही नहीं रहा था कि कोई भी बल्लेबाज पिच पर टिकने की कोशिश कर रहा है. सभी जल्दबाजी में शॉट्स खेल रहे थे. इसका भी फायदा सिराज ने उठाया। भारत की ओर से बुमराह ने टीम को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद से सिराज ने टेकऑवर कर लिया। हार्दिक ने भी बीच में छोटा स्पेल डाला, जिसमें वो 1 विकेट लेने में सफल रहे। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने सोचा नहीं होगा कि टॉस हारने के बाद टीम इंडिया के लिए ये कारनामा कर पाएंगे

इसके जवाब में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में 263 गेंदें बाकी रहते केवल 37 गेदों यानी 6.1  ओवरों गेंदों पर जरूरी 51 रन बना लिये और 10 विकेट से जीत दर्ज कर ली। भारत के लिए शुभमन गिल ने 19 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए जबकि ईशान किशन ने 18 गेंदों में 23 रनों की नाबाद पारी खेली।  भारतीय टीम ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत (गेंदें बाकी रहते) दर्ज कर ली है। टीम इंडिया ने 263 गेंदें बाकी रहते श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज कर ली। ऐसा करके भारत ने अपना ही 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। भारत ने इससे पहले वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत (गेंदें बाकी रहते) साल 2001 में केनिया के खिलाफ हासिल की थी।  भारतीय टीम ने तब केनिया के खिलाफ 231 गेंदें बाकी रहते जीत हासिल की थी।  फाइनल मैच में छह विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

एकदिवसीय मैच में भारत के लिए पहले 10 ओवरों में सर्वाधिक विकेट (2002 से)

5 मोहम्मद सिराज बनाम श्रीलंका कोलंबो आरपीएस 2023
4 जवागल श्रीनाथ बनाम श्रीलंका जोहान्सबर्ग 2003
4. भुवनेश्वर बनाम श्रीलंका पोर्ट ऑफ स्पेन 2013
4 जसप्रीत बुमराह बनाम इंग्लैंड द ओवल 2022

भारत की सबसे बड़ी वनडे जीत (गेंदें बाकी रहते)

263 बनाम श्रीलंका - कोलंबो - साल 2023

231 बनाम केनिया - ब्लोमफोन्टेन - साल 2001

211 बनाम वेस्टइंडीज - त्रिवेन्द्रम - साल 2018

188 बनाम इंग्लैंड -  द ओवल - साल 2022

 

You can share this post!

author

News Thikana

By News Thikhana

News Thikana is the best Hindi News Channel of India. It covers National & International news related to politics, sports, technology bollywood & entertainment.

Comments

Leave Comments