आज है विक्रम संवत् 2080 के मार्गशीर्ष माह के कृष्णपक्ष की पंचमी तिथि शाम 05:14 बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी शनिवार, 02 दिसंबर 2023
बंबीहा गैंग के शूटर को गोलियों से भूनकर खेत में फेंका: गोल्डी बराड़ बोला- हमने कुत्ते की मौत मारा

क्राइम

बंबीहा गैंग के शूटर को गोलियों से भूनकर खेत में फेंका: गोल्डी बराड़ बोला- हमने कुत्ते की मौत मारा

क्राइम //Haryana/Chandigarh :

हरियाणा के सोनीपत में पंजाब के गैंगस्टर दीपक मान उर्फ मान जैतो की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। मान जैतो पंजाब के फरीदकोट का रहने वाला था। उसकी लाश गांव के खेत से मिली है।

कुछ दिन पहले ही गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को ललकारने वाले पंजाब के गैंगस्टर दीपक मान उर्फ मान जैतो की हत्या कर दी गई है। कत्ल के बाद गोल्डी बराड़ ने इसकी जिम्मेदारी ली है। जानकारी के मुताबिक, सोनीपत के हरसाना कलां गांव के खेत में एक लाश पड़ी थी। जिस पर कई गोलियों के निशान थे। 
शाम के समय किसान खेत में गए तो लाश देखी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पहले पुलिस उसकी पहचान नहीं कर सकी। हालांकि बाद में उसके बारे में पता चल गया। इस बारे में पंजाब पुलिस को सूचना दे दी गई है। लाश पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी गई है।
बंबीहा गैंग के लक्की पटियाल का करीबी
शूटर मनी चस्का बंबीहा गैंग को आर्मीनिया से चला रहे लक्की पटियाल का करीबी था। उसने कुछ साल पहले लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ का चंडीगढ़ में कत्ल किया था। इसके बाद नीरज चस्का पकड़ा गया लेकिन मान जैतो फरार था। जिसके बाद से ही वह लॉरेंस गैंग के टारगेट पर था। मान जैतो पर पंजाब के अलावा चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में हत्या समेत कई संगीन केस दर्ज थे। शुरूआती जानकारी के मुताबिक मान जैतो को पहले किडनैप किया गया। फिर जमकर टॉर्चर किया गया। इसके बाद गोलियां मारी गई।
गोल्डी बराड़ को दी थी चुनौती
मान जैतो ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पोस्ट डाली थी। जिसमें गोल्डी बराड़ को चुनौती दी थी। उसने गोल्डी बराड़ को ललकारा था कि हमने तेरे भाई को मारा है, जो करना है कर ले। मान जैतो ने यह लिखा था... हमारे भाई सुक्खा दुन्नेके का कत्ल एजेंसियों ने कराया है। उसकी जिम्मेदारी गोल्डी (जिम्मेदारी एक्सपर्ट) ले रहा है कि मैंने कत्ल कराया है। तू पहले अपने भाई का तो बदला ले ले मुझसे। अपने हाथों से मारा था।
गोल्डी बराड़ ने पोस्ट में क्या लिखा
हांजी, सबको सत श्री अकाल राम राम जी, आज बड़े टाइम के सब्र के बाद नशेड़ी (मान जैतो) बंबीहा ग्रुप, जो हमारे भाई गुरलाल बराड़ के शूटर में से एक था और फरार था, उसे उसकी बनती सजा दे दी है। हमारे वाले के सोते हुए मारी थी, इसे भगा-भगा पीट-पीटकर कुत्ते की मौत मारा है। यह बहुत चैलेंज करता था एफबी पर कि हमारा क्या कर लिया, तुम्हारा भाई मारा। आज इसके भी सिर पर गोलियां लगी। जो रह गए, वह भी तैयारी कर लो। सुक्खा दुन्नेके नशेड़ी भी हमने ही मारा। टॉयलेट में हेरोइन पी रहा था, घर में घुसकर मारा।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments