हिमाचल प्रदेश इलेक्शन रिजल्ट 2022 : चुनाव से पूर्व 10 बार के कांग्रेस विधायक मोहन सिंह भाजपा में हुए शामिल

हिमाचल प्रदेश इलेक्शन रिजल्ट 2022

राजनीति

हिमाचल प्रदेश इलेक्शन रिजल्ट 2022 : चुनाव से पूर्व 10 बार के कांग्रेस विधायक मोहन सिंह भाजपा में हुए शामिल

राजनीति//Gujarat/Ahemdabad :

Himachal Pradesh election result 2022 : 

इसी साल दिसंबर में Gujarat assembly elcetion 2022 चुनाव होने हैं और अब नेताओं की इस पार्टी से उस पार्टी में आवाजाही शुरू हो गई है। कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए उसके वरिष्ठ नेता और 10 बार विधायक रहे मोहन सिंह राठवा ने मंगलवार, 8 नवंबर को पार्टी की सदस्यता और विधायक पद से त्यागपत्र दे दिया। यही नहीं उन्होंने त्यागपत्र के साथ ही भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कर ली है।

उल्लेखनीय है कि मोहन सिंह राठवा ने अपना त्यागपत्र कांग्रेस की गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर को भेजा था। फिर वे, सीधे भार्तीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय पहुंचे  जहां पार्टी के प्रदेश महासचिव भार्गव भट्ट और प्रदीप सिंह वाघेला ने उन्हें पार्टी में सम्मिलित करने की औपचारिकता का निर्वहन किया। मोहन सिंह के साथ उनके पुत्र राजेंद्र सिंह और रंजीत सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में टिकट मिलने की स्थिति को लेकर राठवा ने कहा कि इसे लेकर शत-प्रतिशत आश्वस्त हैं।

उल्लेखनीय है कि मोहन सिंह राठवा राज्य के प्रमुख आदिवासी नेताओं में गिने जाते हैं और दस बार से विधानसभा के सदस्य भी रहे हैं। त्गागपत्र देने से पूर्व वे मध्य गुजरात के छोटा उदयपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे।

राठवा ने हालांकि इस बात से इनकार किया कि उनके कांग्रेस छोड़ने के पीछे की वजह पार्टी द्वारा उनके बेटे को टिकट नहीं दिया जाना है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने कभी नहीं कहा कि वे मुझे (मेरे बेटे के लिए) टिकट नहीं देंगे। कांग्रेस के इस बारे में कुछ भी कहने से पहले ही मैंने ये फैसला किया है। मैं हमारे आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों से प्रभावित था। यही कारण है कि मैंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है।’

उल्लेखनीय है कि Gujarat Assembly Election 2022 के लिए दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को मतदान किया जाएगा। चुनाव के परिणाम 8 दिसंबर को आएंगे।

You can share this post!

author

राकेश रंजन

By News Thikhana

Comments

Leave Comments