मनोरंजन जगत/सिनेमा/Uttar Pradesh /Lucknow :
आजमगढ़ सांसद भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की मानें तो 2024 में भोजपुरी स्टार अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने बताया कि भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे लोकसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लड़ेंगी।
सांसद ने कहा कि भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे विधानसभा का नहीं बल्कि लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। कहा कि वे कभी राजनीति में नहीं आना चाह रही थी लेकिन आ गईं। कलाकारों को कहां से चुनाव लडऩा है, यह तो पार्टी तय करती है। उन्होंने इशारों में बताया कि आम्रपाली दुबे भाजपा से लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं।
Comments