शक्ति सिंह गोहिल बने गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष, दीपक बाबरिया को मिली हरियाणा की जिम्मेदारी इस बार भारत में होगी ‘मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2023', देश को रिप्रेजेंट करेंगी मिस इंडिया वर्ल्ड सिनी शेट्टी
Rajasthan : सीएम गहलोत का गजब प्लान, गांव-ढाणी तक पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं..!

स्वास्थ्य

Rajasthan : सीएम गहलोत का गजब प्लान, गांव-ढाणी तक पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं..!

स्वास्थ्य //Rajasthan/Jaipur :

राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 70 नए उप-स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए गहलोत सरकार ने नया प्लान बनाया है, जिससे हेल्थ सर्विसेज को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए 70 नए उप-स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 
इन केंद्रों के संचालन के लिए प्रत्येक उप-स्वास्थ्य केन्द्र में एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पद सृजित किया जाएगा। इनमें सीकर में 11, नागौर में 9, अलवर एवं करौली में 6-6, सवाई माधोपुर में पांच, भीलवाड़ा एवं टोंक में चार-चार, जयपुर, चूरू एवं राजसमन्द में तीन-तीन, चित्तौड़गढ़, दौसा, जालोर, झुंझुनूं, कोटा एवं उदयपुर में दो-दो तथा अजमेर, बारां, भरतपुर एवं पाली में एक-एक उप-स्वास्थ्य केन्द्र खुलेंगे। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने बजट में चरणबद्ध रूप से उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए घोषणा की थी।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments