पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू कांग्रेस छोड़ थामेंगे BJP का दामन एलन मस्क का भारत दौरा फिलहाल टला, 21-22 अप्रैल को आने वाले थे टेस्ला के सीईओ ओडिशा नाव हादसे में 4 की डूबकर मौत, रेस्क्यू टीमें 7 लापता लोगों की कर रहीं खोज आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे बैतूल: ट्रक की टक्कर से पलटी सुरक्षाकर्मियों से भरी बस, चुनाव ड्यूटी करके लौट रहे थे जवान केरल में त्रिशूर पूरम उत्सव का जश्न, लोगों ने की आतिशबाजी पाकिस्तान को बड़ा झटका, अमेरिका ने बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के लिए आपूर्ति करने वाली 4 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध पीएम नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के बेंगलुरु और चिक्काबल्लापुरा में करेंगे जनसभा को संबोधित अमेरिका के ग्रीनबेल्ट स्थित पार्क में गोलीबारी, हाईस्कूल के पांच छात्र घायल आज महाराष्ट्र में नांदेड़ और परभणी में पीएम मोदी की रैली, करेंगे जनसभा को संबोधित कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 20 अप्रैल को भागलपुर में करेंगे रैली प्रियंका गांधी आज 20 अप्रैल को करेंगी केरल का दौरा IPL 2024: लखनऊ ने घरेलू मैदान में चेन्नई को हराया पहले चरण में रात 9 बजे तक 62.37% वोटिंग, 102 सीटों पर हुआ चुनाव ईरान-इजरायल तनाव: ग्लोबल स्तर पर सोने की कीमतों में 1.5 फीसद का उछाल पश्चिम बंगाल: कूच बिहार के चंदामारी में मतदान केंद्र के सामने पथराव आज है विक्रम संवत् 2081 के चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रात 10:41 बजे तक यानी शनिवार 20 अप्रेल 2024
कांग्रेस पाकिस्तान से शुरू करे भारत जोड़ो यात्राः सीएम सरमा

राजनीति

कांग्रेस पाकिस्तान से शुरू करे भारत जोड़ो यात्राः सीएम सरमा

राजनीति//Assam/ :

कांग्रेस की 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरने वाली मिशन 2024  के तहत भारत जोड़ो यात्रा की आज कन्याकुमारी से शुरुआत होने जा रही है। श्रीनगर तक जाने वाली इस 3570 किलोमीटर की यात्रा को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि अगर कांग्रेस को यह यात्रा शुरू ही करनी है तो इसकी शुरुआत पाकिस्तान से होनी चाहिए।

सरमा ने कहा, भारत पहले से जुड़ा हुआ है और एक है।  भारत का बंटवारा 1947 में हुआ था इसलिए भारत में इस यात्रा का कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। अगर राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा करनी ही है, तो इसकी शुरुआत पाकिस्तान से करनी चाहिए। भारत में इस यात्रा को करने का क्या मतलब है?

इसी क्रम में तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने तंज करते हुए कहा है कि राहुल गांधी 'भारत जोड़ो' नहीं 'भारत छोड़ो' यात्रा के लिए प्रसिद्ध हैं। राहुल गांधी जब इस यात्रा के माध्यम से देश में घूमेंगे तो पता चलेगा कि आठ साल में पीएम मोदी ने देश को कैसे बदल दिया और उनकी आंखें खुल जाएंगी।

भाजपा नेताओं के इन बयानों के बाज कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि भाजपा सही कह रही है 'भारत छोड़ो आंदोलन' महात्मा गांधी के नेतृत्व में था जिसमें संघियों ने कभी भाग नहीं लिया। फिलहाल हमारे राहुल गांधी बुधवार से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं।
 

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments