चुनाव 2022//Himachal Pradesh/Shimla :
राहुल गांधी बोले , जल्द ही निभाएंगे सारे वादे
कांग्रेस को 40 सीटों पर मिली जीत
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 25 सीटों पर सफलता मिली है। तीन सीटें निर्दलीयों के खाते में गई हैं। वहीं 5 बजे तक के वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस को 43.90 फीसदी, बीजेपी को 42.99 फीसदी और आम आदमी पार्टी को 1.10 फीसदी वोट मिले हैं।
बिलासपुर सदर से कांग्रेस के बंबर ठाकुर हारे, भाजपा के त्रिलोक जम्बाल विजयी
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बंबर ठाकुर चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर भाजपा के त्रिलोक जम्बाल ने जीत दर्ज की है। हार के बाद बंबर बोले कि परिणाम मान्य नहीं, कोर्ट जाएंगे।
60 मतों के अंतर से भोरंज सीट जीते कांग्रेस के सुरेश कुमार
भोरंज सीट में पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमार और कांग्रेस के सुरेश कुमार के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जिसमें कांग्रेस के सुरेश कुमार 60 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए। सुरेश कुमार को 24779, जबकि डॉ. अनिल धीमान को 24719 वोट मिले।
निर्णायक जीत के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता का दिल से धन्यवाद: राहुल गांधी
हिमाचल में जीत को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की निर्णायक जीत के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता का दिल से धन्यवाद, मैं विश्वास दिलाता हूं कि हिमाचल प्रदेश की जनता से किया गया हर वादा जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
यह जीत आप सबकी है, धन्यवाद हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस
हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर कांग्रेस ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम आईडी पर प्रतिक्रिया साझा की है, जिसमें लिखा है कि 'यह जीत आप सबकी है। धन्यवाद हिमाचल प्रदेश
यह मेरे लिए भावुक क्षण: प्रतिभा सिंह
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामों पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है क्योंकि मैं लोगों से उस तरह का समर्थन देख सकता हूं जैसा दिवंगत वीरभद्र सिंह को मिला था। चंडीगढ़ विधायकों के लिए आसानी से मिलने की जगह है और हम अवैध शिकार के बारे में चिंतित नहीं हैं।
मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा: जयराम
हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। लोगों के विकास के लिए काम करना कभी बंद नहीं करेंगे। हमें चीजों का विश्लेषण करने की जरूरत है। कुछ मुद्दे ऐसे थे जिन्होंने नतीजों की दिशा बदल दी। अगर वे हमें बुलाएंगे तो मैं दिल्ली जाऊंगा।
Comments