माफिया मुख्तार अंसारी के शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी आईपीएल 2024ः राजस्थान रॉयल्स ने डेल्ही कैपिटल्स को 12 रनों से हराया बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत कंगना रनौत पर आपत्तिजनक पोस्ट करना भारी पड़ा ...सुप्रिया श्रीनेत का टिकट कटा ED ने कोर्ट से अरविंद केजरीवाल की मांग 7 दिन की रिमांड कोर्ट में बोले सीएम केजरीवाल, ED का मकसद था गिरफ्तार करना आज है विक्रम संवत् 2080 के फाल्गुन मास ( फागुन) के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि रात 08:20 तक बजे तक यानी शुक्रवार 29 मार्च 2024
हनीप्रीत का नाम अब रूहानी दीदी... क्या है राम रहीम का इरादा?

क्राइम

हनीप्रीत का नाम अब रूहानी दीदी... क्या है राम रहीम का इरादा?

क्राइम //Delhi/New Delhi :

जेल से पेरोल पर छूटे राम रहीम ने बागपत आश्रम में हनीप्रीत के नए नाम का एलान किया।

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम ने अपनी मुख्य शिष्या का नाम एक बार फिर बदल दिया है। जेल से पेरोल पर छूटे राम रहीम ने बागपत आश्रम में हनीप्रीत के नए नाम का एलान किया। राम रहीम ने कहा, अब हनीप्रीत का नाम रूहानी दीदी होगा। हनीप्रीत का वास्तविक नाम प्रियंका तनेजा है। यानी हनीप्रीत नाम भी राम रहीम का ही दिया हुआ था। अब हनीप्रीत रूहानी दीदी हो गई है। 

नाम बदलने के पीछे गेमप्लान?
वैसे गुरमीत राम रहीम ने हनीप्रीत का नाम कोई पहली बार नहीं बदला है। इससे पहले भी वो प्रियंका तनेजा को हनीप्रीत का नाम देकर डेरा में उसका रुतबा बुलंद कर चुके हैं। हनीप्रीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी है। अच्छे दिनों में सिरसा डेरा मुख्यालय में इस मुंहबोली बेटी की तूती बोलती थी. अब एक बार फिर हनीप्रीत को वहीं ताकत मिल सके, कहा जा रहा है इसी वजह से ये नाम बदला गया है। डेरा सच्चा सौदा में हनीप्रीत को फिर सक्रिय करने के लिए ये फैसला हुआ है। 

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments