माफिया मुख्तार अंसारी के शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी आईपीएल 2024ः राजस्थान रॉयल्स ने डेल्ही कैपिटल्स को 12 रनों से हराया बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत कंगना रनौत पर आपत्तिजनक पोस्ट करना भारी पड़ा ...सुप्रिया श्रीनेत का टिकट कटा ED ने कोर्ट से अरविंद केजरीवाल की मांग 7 दिन की रिमांड कोर्ट में बोले सीएम केजरीवाल, ED का मकसद था गिरफ्तार करना आज है विक्रम संवत् 2080 के फाल्गुन मास ( फागुन) के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि रात 08:20 तक बजे तक यानी शुक्रवार 29 मार्च 2024
 नशे में विनोद कांबली ने पत्नी के सिर पर मारा कुकिंग पैन , FIR दर्ज..!

क्राइम

नशे में विनोद कांबली ने पत्नी के सिर पर मारा कुकिंग पैन , FIR दर्ज..!

क्राइम //Maharashtra/Mumbai :

एक बार फिर पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई में उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि कांबली ने नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट की। कल बांद्रा पुलिस कांबली के घर पहुंची। उन्होंने कांबली को सेक्शन 41 ए के अंतर्गत नोटिस दिया।

विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई । उन्होंने शुक्रवार को विनोद कांबली पर बांद्रा (पश्चिम) के फ्लैट में शराब के नशे में कथित रूप से गाली देने और मारपीट करने के आरोप लगाया। उनके खिलाफ बांद्रा पुलिस ने कहा कि विनोद कांबली पर आईपीसी की धारा 324 (खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाना) और 504 (अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक,एंड्रिया ने बताया है कि शुक्रवार  दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच विनोद कांबली शराब के नशे में घर आए और मुझे गालियां दीं। उसे शांत करने की कोशिश करने के बावजूद, उसने मुझे और मेरे 12 वर्षीय बेटे को बिना किसी कारण के गाली दी। कांबले गुस्से में किचन में गए और पत्नी पर पैन हैंडल फेंक दिया। खाना पकाने वाले पैनहैंडल को मारने के बाद, उसने फिर से बल्ले से हमला किया। मैं उसे रोकने में कामयाब रही। उसके बाद अपने बेटे के साथ हॉस्पिटल पहुंचा।'
पुलिस के पास जाने और मामला दर्ज करने से पहले पत्नी ने भाभा अस्पताल में इलाज कराया। 

पुलिस से मिला नोटिस 
रविवार को बांद्रा पुलिस कांबली के घर पहुंची। उन्होंने कांबली को सेक्शन 41 ए के अंतर्गत नोटिस दिया ,जिसके तहत कांबली को पुलिस स्टेशन जाकर अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड करना पड़ेगा ।

2014 में हुई थी विनोद कांबली की शादी
विनोद कांबली ने 2014 में बांद्रा के सेंट पीटर चर्च में एंड्रिया हेविट से शादी की थी। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की थी।
एंड्रिया ने 2010 में बेटे को जन्म दिया था। अपनी दूसरी पत्नी एंड्रिया से शादी के बाद कांबली ने ईसाई धर्म अपना लिया था। बेटे का नाम जीसस क्रिस्टियानो कांबली है। कांबली का पहले भी पत्नी से झगड़ा हो चुका है।

You can share this post!

author

सौम्या बी श्रीवास्तव

By News Thikhana

Comments

Leave Comments