ईरान-इजरायल तनाव: ग्लोबल स्तर पर सोने की कीमतों में 1.5 फीसद का उछाल पश्चिम बंगाल: कूच बिहार के चंदामारी में मतदान केंद्र के सामने पथराव आज है विक्रम संवत् 2081 के चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रात 10:41 बजे तक यानी शनिवार 20 अप्रेल 2024
नेपाल के रास्ते भारत में घुसी, यूपी वाले से रचाई शादी... बेंगलुरु में गिरफ्तार हुई पाकिस्तानी लड़की..!

क्राइम

नेपाल के रास्ते भारत में घुसी, यूपी वाले से रचाई शादी... बेंगलुरु में गिरफ्तार हुई पाकिस्तानी लड़की..!

क्राइम //Karnataka/Bengaluru :

भारत में अवैध रूप से रहने के लिए अपनी पहचान में कथित तौर पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में 19 वर्षीय एक पाकिस्तानी लड़की को शुक्रवार को बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया।

इकरा नाम की एक 19 साल की पाकिस्तानी लड़की एक डेटिंग ऐप के माध्यम से उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय सुरक्षा गार्ड मुलायम सिंह यादव से मिली और कुछ महीने पहले उससे शादी कर ली।
यादव ने इकरा को नेपाल बुलाया और फिर उन्होंने भारत-नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश किया और वहां से बिहार के बीरगंज और फिर पटना पहुंचे। इसके बाद दंपती बेंगलूरु चले गए और जुन्नासांद्रा में अयप्पा मंदिर के पास किराए के एक घर में रहे, जहां सुरक्षा गार्ड ने सितंबर 2022 में काम करना शुरू किया था।
जासूसी के आरोपों की जांच
अब पुलिस इकरा की पृष्ठभूमि की जांच कर रही है कि क्या वह जासूसी गिरोह का हिस्सा है। इकरा को बाद में एफआरआरओ अधिकारियों को सौंप दिया गया, जिन्होंने बाद में उसे महिला सदन में भेज दिया और मामले की जांच की।
 

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments