प्रफुल्ल पटेल के फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से कतर के शाही परिवार से पैसे मांगे गए छत्तीसगढ़ सरकार का ऐलान, पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण NTA ने जारी किया NEET-UG का फाइनल रिजल्ट महाराष्ट्र में BJP को अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए: नारायण राणे लोकसभा 29 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित केंद्रीय मंत्री और मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल ने PM मोदी से की मुलाकात दिल्ली शराब नीति घोटाला: कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और के कविता की न्यायिक हिरासत बढ़ाई कर्नाटक: रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण करने को मिली सरकार की मंजूरी आज है विक्रम संवत् 2081 के श्रावण माह के कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि रात 09:18 बजे तक यानी शनिवार, 27 जुलाई 2024
ऐश्वर्या राय को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भड़कीं मशहूर सिंगर

मनोरंजन जगत

ऐश्वर्या राय को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भड़कीं मशहूर सिंगर

मनोरंजन जगत/सिनेमा/Maharashtra/Mumbai :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऐश्वर्या राय को लेकर एक टिप्पणी की। वाराणसी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता ने ऐश्वर्या पर विवादित बयान दिया है। राहुल के बयान की जमकर आलोचना हो रही है। सिंगर सोना महापात्रा ने भी राहुल पर निशाना साधा है। सोना महापात्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखी है।

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय पर टिप्पणी कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी विवादों में आ गए हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी वाराणसी में थे। इस दौरान उन्होंने ऐश्वर्या पर ऐसा कुछ बोल दिया, जिस पर अब विवाद हो रहा है। राहुल गांधी के बयान की कई नेताओं और बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने निंदा की है। वहीं, अब सिंगर सोना महापात्रा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
सिंगर ने लिया ऐश्वर्या राय का पक्ष
सोना महापात्रा ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने राहुल के बयान को अपमानजनक बताते हुए ऐश्वर्या राय का पक्ष लिया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए नेताओं को महिलाओं को अपमानित करना छोड़ना होगा। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘कुछ नेता अपने फायदे के लिए भाषण के दौरान महिलाओं को अपमानित करते हैं? प्रिय राहुल गांधी, जरूर किसी ने आपकी मां, बहन को अपमानित किया होगा। ऐश्वर्या राय बहुत अच्छा नाचती हैं।’
राहुल गांधी ने क्या कहा था?
वाराणसी में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल ने कई मीडिया हाउस की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि ये सब मीडिया हाउस किसके हैं? मीडिया हिंदुस्तान के गरीबों के बारे में नहीं दिखाता। मीडिया को ऐश्वर्या राय को नाचते हुए दिखाना है। पीएम मोदी को पूरे दिन दिखाना है।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments