आज है विक्रम संवत् 2081 के श्रावण माह के कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि रात 09:18 बजे तक यानी शनिवार, 27 जुलाई 2024
जिम जाने वाली लड़कियां जरूर देखें ये दिल दहलाने वाला वीडियो...! महिला पर कपड़े उतारकर टूट पड़ा जिम ट्रेनर 

क्राइम

जिम जाने वाली लड़कियां जरूर देखें ये दिल दहलाने वाला वीडियो...! महिला पर कपड़े उतारकर टूट पड़ा जिम ट्रेनर 

क्राइम //West Bengal/Kolkata :

पश्चिम बंगाल के राणाघाट की यह घटना आपको हिलाकर रख देगी। यहां एक जिम में महिला एक्सरसाइज कर रही थी, तभी जिम में मौजूद ट्रेनर उसके ऊपर टूट पड़ा। महिला को शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पश्चिम बंगाल के राणाघाट जिले में एक डरा देने वाली खबर सामने आई हैं। यहां एक जिम के अंदर जो हुआ, वह आपको हिला देगा। जिम के अंदर ट्रेनर इदरीश जमाल ने एक महिला को प्रताड़ित किया। उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने खुद को बचाने की कोशिश की तो उसे पीटा। महिला को जमीन पर गिराकर ऊपर बैठ गया और उसे जबरन किस किया। महिला किसी तरह खुद को बचाकर भागने में कामयाब हुई। 

<

> सीसीटीवी में कैद हुई करतूत
आरोपी की सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। ट्रेनर को महिला के साथ शारीरिक रूप से मारपीट करते हुए साफ देखा जा सकता है। नजर आ रहा है कि जिम में महिला एक्सरसाइज कर रही है और ट्रेनर अचानक उसके ऊपर हमला कर देता है।
भागने की कोशिश करती रही महिला
फुटेज में नजर आ रहा है कि ट्रेनर ने अपने कपड़े उतार दिए। वह महिला को पीछे से जाकर पकड़ता है। वह खुद को छुड़ाती है और गिर पड़ती है। इसी दौरान महिला गिर पड़ती है, वह भागने की कोशिश करती है तो ट्रेनर उसे पीटता है।
मदद को चीखती रही
वह महिला को जबरन फर्श पर खींचता है। उसके ऊपर क्रूरता से हमला करता है। उसे जमीन पर घसीटा और उसके चेहरे और पेट पर लातों और घूंसों से बेरहमी से हमला करता है। महिला रो रही है और मदद के लिए चिल्ला रही है। मदद के लिए महिला के रोने की आवाज पूरे वीडियो में सुनी जा सकती है।
आरोपी गिरफ्तार
वायरल वीडियो ने एक्स उपयोगकर्ताओं के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है। राणाघाट जिला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी इदरीश को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने समुदाय को यह भी आश्वस्त किया कि पीड़ित को कोई नुकसान नहीं हुआ है और वह सुरक्षित है।
पुलिस ने जारी किया बयान
राणाघाट जिला पुलिस ने एक्स पर लिखा, ‘इस वीडियो में अपराधी की पहचान की गई है और राणाघाट जिला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला से भी संपर्क किया गया और वर्तमान में वह सुरक्षित है।’

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments