भारत ने एक दिवसीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया, ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में 10 विकेट खोकर बनाये 276 रन और भारत ने 48.4 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर बनाये 281 रन अयोध्या: महिला आरक्षक पर सरयू एक्सप्रेस में हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर कनाडा में 25 सितंबर को खालिस्तानी प्रदर्शन को सफल बनाने में ISI कर रही मदद कनाडा: निज्जर हत्याकांड के सबूत जारी करने की मांग पर पीछे हटे जस्टिन ट्रूडो कनाडा पुलिस ने शुरू की गैंगस्टर सुक्खा हत्याकांड की जांच झारखंड: आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे डॉक्टर, इमरजेंसी सेवाएं बंद रहेंगी दिल्ली: लैंड फॉर जॉब घोटाले मामले में आज सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट दिल्ली: मथुरा कृष्ण जन्म भूमि मामले में आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की पत्नी के साथ व्हाइट हाउस का दौरा करेंगे दिल्ली: बीजेपी महिला मोर्चा आज पार्टी मुख्यालय में पीएम मोदी का भव्य स्वागत करेगा वर्ल्ड चैंपियनशिप में युवा पहलवान अंतिम पंघाल ने जीता ब्रॉन्ज मेडल जी20 में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के साथ आज भारत मंडपम में डिनर करेंगे पीएम मोदी राज्यसभा में भी महिला आरक्षण विधेयक पारित, महिला सांसदों ने PM मोदी के साथ मनाया जश्न 'देश की लोकतांत्रिक यात्रा का ऐतिहासिक क्षण,' महिला आरक्षण बिल पास होने पर PM मोदी का ट्वीट महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित आज है विक्रम संवत् 2080 के भाद्रपद माह के शुक्लपक्ष की सप्तमी तिथि मध्याह्न 01 बजकर 35 मिनट तक तदुपरांत अष्ठमी यानी शुक्रवार 22 सितंबर 2023
हिमाचल प्रदेश इलेक्शन रिजल्ट 2022 : सुक्खू के हाथ में हिमाचल की कमान... मुकेश अग्निहोत्री ने भी ली डिप्टी सीएम की शपथ

हिमाचल प्रदेश इलेक्शन रिजल्ट 2022

राजनीति

हिमाचल प्रदेश इलेक्शन रिजल्ट 2022 : सुक्खू के हाथ में हिमाचल की कमान... मुकेश अग्निहोत्री ने भी ली डिप्टी सीएम की शपथ

राजनीति/कांग्रेस/Himachal Pradesh/Shimla :

हिमाचल प्रदेश इलेक्शन रिजल्ट 2022 : रिज मैदान में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने सुक्खू के साथ-साथ डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को भी शपथ दिलाई।

हिमाचल में रविवार दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान राहुल, प्रियंका और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। प्रियंका ने मुख्यमंत्री पद की दावेदार रहीं प्रतिभा सिंह को अपने पास बैठाया। सुक्खू ने सभी कांग्रेस विधायकों के साथ मंच से समर्थकों का अभिवादन किया।
रिज मैदान में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने सुक्खू के साथ-साथ डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को भी शपथ दिलाई। इससे पहले सुबह-सुबह सुक्खू खुद प्रतिभा सिंह को शपथ समारोह का न्योता देने पहुंचे। सुक्खू ने कहा, पार्टी पहले है, मुख्यमंत्री बाद में।उन्होंने कहा, प्रतिभा सिंह मेरी आदर्श हैं।
राहुल ने सुक्खू की मां को मंच पर बुलाया, प्रियंका ने गले लगाया
हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसार देवी भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची थीं। राहुल गांधी को जब पता चला कि वह मंच के सामने बैठी हैं तो राहुल ने उन्हें मंच पर बुलाया और उनसे मिले। प्रियंका गांधी ने सुक्खू की मां को गले लगाया और मंच पर अपने पास बैठाया।
प्रतिभा बोलीं, बेटे का मंत्री बनना तय
प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल में एक स्थिर सरकार बनेगी। हम एकजुट होकर काम करेंगे। बता दें कि प्रतिभा मुख्यमंत्री पद की दावेदार थीं। वे सुक्खू के नाम से नाराज भी बताई जा रही थीं। सुक्खू से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह का मंत्री बनाना ऑलमोस्ट तय है।
शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर लगाए गए होर्डिंग में नहीं मिली वीरभद्र सिंह को जगह
कांग्रेस ने चुनाव में वीरभद्र सिंह की तस्वीर का खूब इस्तेमाल किया लेकिन शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर लगाए गए सरकारी होर्डिंग में वीरभद्र को जगह नहीं दी गई है। इस होर्डिंग में कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय सचिवों की तस्वीर है, लेकिन छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को जगह नहीं मिली है।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments