10वीं व 12वीं के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन अब मनरेगा मजदूरों को मिलेगा ज्यादा पैसा, मजदूरी दर में बढ़ोतरी Govind Devji Mandir : जयपुर के आराध्य गोविंद देवजी मंदिर की झांकियों के समय में परिवर्तन, मंगला आरती की झांकी प्रातः 05 बजे से आज है विक्रम संवत् 2080 के फाल्गुन मास ( फागुन) के कृष्णपक्ष की तृतीया तिथि सायं 06:56 बजे तक यानी गुरुवार 28 मार्च 2024
मौसम : कैसा रहेगा गुलाबी नगरी के अगले दो हफ़्तों का मौसम...

मौसम

मौसम

मौसम : कैसा रहेगा गुलाबी नगरी के अगले दो हफ़्तों का मौसम...

मौसम//Rajasthan/Jaipur :

राजस्थान के कुछ इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। स्थिति शीतलहर जैसी हो गई है। न्यूनतम तापमान में आगामी दो-तीन दिनों में हल्की गिरावट होने की संभावना है। वहीं आज यहां बादल छाया रहेगा.आइये जानते हैं मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के मौसम का हाल.. 

वर्तमान में चुरू व सीकर जिलों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। आगामी 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में और 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान चुरु व सीकर जिलों में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जा सकते हैं।

इस सप्ताह (16-22 दिसंबर) के दौरान अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत (Near normal) के आसपास रहने की संभावना है।

दूसरे सप्ताह (23-29 दिसंबर) में न्यूनतम तापमान में और हल्की गिरावट होने से सर्दी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत या औसत से नीचे (Below normal) दर्ज किए जाने की संभावना है।
 

You can share this post!

author

सौम्या बी श्रीवास्तव

By News Thikhana

Comments

Leave Comments