10वीं व 12वीं के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन अब मनरेगा मजदूरों को मिलेगा ज्यादा पैसा, मजदूरी दर में बढ़ोतरी Govind Devji Mandir : जयपुर के आराध्य गोविंद देवजी मंदिर की झांकियों के समय में परिवर्तन, मंगला आरती की झांकी प्रातः 05 बजे से आज है विक्रम संवत् 2080 के फाल्गुन मास ( फागुन) के कृष्णपक्ष की तृतीया तिथि सायं 06:56 बजे तक यानी गुरुवार 28 मार्च 2024
केवाईसी कराने के नाम पर खा सकते हैं आप भी धोखा, अन्नू कपूर को लग चुका है 4.36 लाख रुपये का चूना

क्राइम

केवाईसी कराने के नाम पर खा सकते हैं आप भी धोखा, अन्नू कपूर को लग चुका है 4.36 लाख रुपये का चूना

क्राइम //Maharashtra/Mumbai :

देश में साइबर क्राइम के मामले इन दिनो बढ़ते जा रहे हैं। इस तरह के अपराध में शामिल लोग किसी ना किसी बहाने से फोन करके आमजन को अपने जाल में फंसाते हैं। ताजा मामला सामने आया है बॉलीवुड अभिनेता अन्नू कपूर का। उनसे 4.36 लाख रुपये की ठगी की गई है। उनके बैंक खाते से ये रुपये निकाले गये हैं।

हालांकि अन्नू कपूर ने धोखाधड़ी का शिकार होने की घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवा दी और और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई  की। इस वजह से अन्नू को उनके 3.08 लाख रुपये वापस मिल जाएंगे। मुंबई के ओशिवरा थाने के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को एक व्यक्ति ने कपूर को फोन किया और उसने स्वयं को बैंक का कर्मचारी होना बताया और उनका केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) विवरण अपडेट करने को कहा। यही नहीं उसने अन्नू कपूर से अपने बैंक खाते का विवरण और वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) साझा करने को कहा और यहीं पर अन्नू फंस गये और उन्होंने यह ओपीटी उसे बता दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओटीपी बताने के कुछ समय बाद ही फोन करने वाले व्यक्ति ने अन्नू कपूर के खाते से 4.36 लाख रुपये दो अन्य खातों में ट्रांस्फर कर लिये। बैंक ने तुरंत ही उन्हें इस लेनदेन के बारे में सूचित करने के लिए अन्नू को फोन किया और उन्हें यह भी बताया कि उनके खाते से छेड़छाड़ की गई है।

उन्होंने कहा कि कपूर ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया और जिन बैंकों में पैसा भेजा गया था,  उनसे संपर्क किया गया। इन इन बैंकों ने दोनों खातों पर रोक लगा दी है। इससे कपूर को 3.08 लाख रुपये वापस मिल जाएंगे। भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले को पकड़ने की कोशिश जारी है।

You can share this post!

author

राकेश रंजन

By News Thikhana

Comments

Leave Comments