स्पोर्ट्स/क्रिकेट/Maharashtra/Mumbai :
भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला टी-20 मुकाबला भारत ने जीत लिया है। इस तरह भारत टी-20 मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे हो गया है।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये पहले टी-20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को दो रनों से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को जीत के लिए 163 रन बनाने का चुनौती दी। इसके जवाब में श्रीलंका 161 रन ही बना पाया। बीसवें ओवर की आखिरी गेंद तक यह मुकाबला खिंचा। भारत की ओर से आखिरी ओवर अक्षर पटेल ने फेंका। आखिरी बॉल पर जीत के लिए श्रीलंका को चार रनों की जरूरत थी लेकिन उसके बल्लेबाज केवल एक रन ही बना सके।
Comments