आज है विक्रम संवत् 2081 के अश्निन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रात 09:38 बजे तक यानी मंगलवार, 01 अक्टूबर 2024
नहीं रहे देश के पहले वोटर श्याम सरन नेगी...3 दिन पहले डाला था वोट

नहीं रहे देश के पहले वोटर श्याम सरन नेगी...3 दिन पहले डाला था वोट

//Himachal Pradesh/Shimla :

जीवन के 106 बसंत देखने वाले नेगी ने 34वीं बार मतदान किया था।

देश के पहले वोटर मास्टर श्याम सरन नेगी का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले के कल्पा के रहने वाले थे। श्याम सरन नेगी ने दो दिन पहले ही पोस्टल बैलेट के जरिए विधानसभा चुनाव में वोट डाला था। नेगी ने पहली बार 1951-52 के चुनाव में हिस्सा लिया था, जो देश का पहला चुनाव था। 
जीवन के 106 बसंत देखने वाले नेगी ने 34वीं बार मतदान किया था। किन्नौर के डीसी आबिद हुसैन सादिक ने श्याम सरन नेगी के नधिन की पुष्टि की है। डीसी ने कहा कि मास्टर श्याम सरन नेगी आज दुनिया को अलविदा कह गए। उनका सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।
कौन हैं श्याम शरण नेगी
आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, रिटायर्ड स्कूल टीचर श्याम शरण नेगी का जन्म एक जुलाई, 1917 को हुआ था। 106 साल की उम्र में निधन से पहले उन्होंने हिमाचल चुनाव में वोट डाला। 
कभी अपना वोट बेकार नहीं किया
उन्होंने पहली बार जब वोट किया था, तब वह 33 साल के थे। तब से लेकर अंतिम सांस लेने तक उन्होंने कभी भी अपना वोट बेकार नहीं किया। किन्नौर के कलपा कस्बे के रहने वाले श्याम शरण स्कूल से टीचर के पद से 51 साल पहले रिटायर थे। पहली बार वह 1951 में वोटिंग का हिस्सा बने थे।
 

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments