आज है विक्रम संवत् 2081 के श्रावण माह के कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि रात 09:18 बजे तक यानी शनिवार, 27 जुलाई 2024
समंदर का सिकंदर बना भारत: सबसे बड़े कंटेनर जहाज ने मुंद्रा में डाला लंगर

बिजनेस

समंदर का सिकंदर बना भारत: सबसे बड़े कंटेनर जहाज ने मुंद्रा में डाला लंगर

बिजनेस//Gujarat/Ahemdabad :

कंटेनर शिप एमएससी अन्ना 26 मई को मुंद्रा में अदाणी पोर्ट्स पर पहुंचा, इसकी लंबाई 399.98 मीटर है, जो लगभग चार फुटबॉल मैदानों के बराबर है।

भारत की सबसे बड़ी बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने अपने प्रमुख भारतीय बंदरगाह मुंद्रा पोर्ट पर अब तक के सबसे बड़े कंटेनर जहाज का स्वागत करके एक और रिकॉर्ड बनाया है। जहाज एमएससी अन्ना का 26 मई को आगमन इस बंदरगाह और देश के समुद्री उद्योग, दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बना है।
एमएससी अन्ना एक प्रभावशाली जहाज है। इसकी कुल लंबाई 399.98 मीटर (करीब चार फुटबॉल मैदानों बराबर) है। इसकी 19,200 टीईयू (बीस फुट के बराबर इकाइयां) की चैंका देने वाली क्षमता है। क्षमता के हिसाब से यह किसी भारतीय बंदरगाह पर आया अब तक का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज है। इसका अराइवल ड्राफ्ट 16.3 मीटर है, जिसे केवल अदाणी पोर्ट्स मुंद्रा में ही खड़ा किया जा सकता है, क्योंकि भारत के किसी भी अन्य बंदरगाह पर इतने गहरे-ड्राफ्ट जहाज को खड़ा करने की क्षमता नहीं है। इसके प्रवास के दौरान 12,500 टीईयू का एक्सचेंज होने की संभावना है, जो मुंद्रा पोर्ट की बड़े पैमाने पर कार्गो के प्रबंधन में कुशलता को रेखांकित करता है।
जुलाई 2023 में अदाणी पोर्ट्स, मुंद्रा ने दुनिया के सबसे लंबे कंटेनर जहाजों में से एक एमवी एमएससी हैम्बर्ग को लंगर डालने की सुविधा देकर एक रिकॉर्ड बनाया था। इस जहाज की कुल लंबाई 399 मीटर और क्षमता 16,652 टीईयू है। इस उपलब्धि ने दुनिया के सबसे बड़े जहाजों को संभालने की इस बंदरगाह की क्षमता का प्रदर्शन किया और एमएससी अन्ना के आगमन के लिए मंच तैयार किया।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments