सामाजिक//Delhi/New Delhi :
गुरुवार , 24 नवंबर के दिन में जामा मस्जिद ने महिलाओं की अकेले एंट्री पर बैन लगाया था।
दिल्ली की जामा मस्जिद ने महिलाओं की अकेले एंट्री पर लगे बैन को वापस ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने मस्जिद के शाही इमाम बुखारी से इस बैन को हटाने की अपील की थी जिसे शाही इमाम ने मान लिया है। हालांकि उन्होंने यह कहा है कि मेरी अपील है कि मस्जिद आने वाले लोग जगह की गरिमा बनाएं रखें।
दरअसल गुरुवार दिन में जामा मस्जिद ने महिलाओं की अकेले एंट्री पर बैन लगाया था। मस्जिद की दीवारों पर नोटिस की कॉपी लगाई गई थी, जिसके मुताबिक मस्जिद में लड़की या लड़कियों का अकेले आना मना किया गया था। यानी लड़कियों के ग्रुप को भी मस्जिद के अंदर जाने की अनुमति नहीं थी।
बताई थी बेतुकी वजह
इसे लेकर मस्जिद प्रशासन ने वजह बताई थी कि अकेली लड़कियां मस्जिद में लड़कों को टाइम देकर मिलने बुलाती हैं। यहां डांस वीडियो बनाती हैं, हम इस पर रोक लगा रहे हैं। हालांकि इस मसले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मस्जिद को नोटिस जारी किया था।
धर्मस्थलों को पार्क समझने लगे हैं लोग
आदेश पर विवाद बढ़ने के बाद जामा मस्जिद के प्रवक्ता सबीउल्लाह खान ने सफाई दी थी कि यह बैन उन महिलाओं पर लागू नहीं होगा, जो परिवार या पति के साथ आती हैं। यह कदम मस्जिद परिसर में गलत हरकतों को रोकने के लिए उठाया गया है।
युवती ने अजमेर दरगाह में गाने पर किया जिम्नास्ट
एक युवती ने अजमेर की विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में 15 सेकंड की रील बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया। इसे लेकर विवाद छिड़ गया। वीडियो वायरल होते ही दरगाह कमेटी ने इसकी शिकायत थाने में दी है और लड़की पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Comments