प्रफुल्ल पटेल के फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से कतर के शाही परिवार से पैसे मांगे गए छत्तीसगढ़ सरकार का ऐलान, पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण NTA ने जारी किया NEET-UG का फाइनल रिजल्ट महाराष्ट्र में BJP को अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए: नारायण राणे लोकसभा 29 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित केंद्रीय मंत्री और मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल ने PM मोदी से की मुलाकात दिल्ली शराब नीति घोटाला: कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और के कविता की न्यायिक हिरासत बढ़ाई कर्नाटक: रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण करने को मिली सरकार की मंजूरी आज है विक्रम संवत् 2081 के श्रावण माह के कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि रात 09:18 बजे तक यानी शनिवार, 27 जुलाई 2024
किसान आंदोलनः किसान मोर्चा का अहम फैसला, 26 फरवरी को देशभर में ट्रैक्टर मार्च

राजनीति

किसान आंदोलनः किसान मोर्चा का अहम फैसला, 26 फरवरी को देशभर में ट्रैक्टर मार्च

राजनीति//Punjab/Chandigarh :

गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक चंडीगढ़ में हुई। इसमें ट्रैक्टर मार्च और दिल्ली में महापंचायत का फैसला लिया गया। किसान नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा सीएम मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज का इस्तीफा मांगा।

चंडीगढ़ में गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक हुई। इसमें देशभर के कई राज्यों से पहुंचे किसान नेताओं ने हिस्सा लिया। 14 मार्च को किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत करेंगे। वहीं 26 फरवरी को देशभर में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च करने का फैसला लिया है। 
किसान नेता जोगिंदर सिंह उग्रराहां ने बताया कि 23 फरवरी को किसान पूरे देश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज के पुतले फूकेंगे। खनौरी बॉर्डर पर जान गंवाने वाले युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत पर किसान नेताओं ने दुख जताया और श्रद्धाजंलि अर्पित की। किसान नेताओं ने कहा कि किसान संगठन पूरे देश में रोष और काला दिन के रूप में प्रदर्शन करेंगे। 
302 के तहत केस दर्ज करने की मांग
किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने पंजाब की सीमा पर कार्रवाई की है। उन्होंने हरियाणा पुलिस के खिलाफ 302 के तहत केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की न्यायिक जांच की जाए। हरियाणा के सीएम व गृह मंत्री के खिलाफ भी केस दर्ज करने की मांग उन्होंने की। पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की मांग भी संयुक्त किसान मोर्चा ने की। 
डब्ल्यूटीओ का पुतला फूकेंगे किसान
14 मार्च को देशभर के किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत करेंगे। यह फैसला बैठक में लिया है। वहीं 26 फरवरी को किसानों ने ट्रैक्टर मार्च का एलान किया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 26 फरवरी को देशभर में किसान हाइवे पर ट्रैक्टर मार्च करेंगे। एक तरफ की सड़क खुली रहेगी। इसी दिन शाम को विश्व व्यापार संगठन का पुतला भी फूंका जाएगा। 
अमित शाह, मनोहर और विज का मांगा इस्तीफा
संयुक्त किसान मोर्चा ने देश के गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज के इस्तीफे की मांग भी की। किसानों ने कृषि को विश्व व्यापार संगठन से अलग करने की मांग की है।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments