रात्रि विश्राम छोड़ कर अस्पताल में भर्ती माँ से मिलने राहुल गांधी दिल्ली हुए रवाना, कल से भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा से शुरू

राजनीति

रात्रि विश्राम छोड़ कर अस्पताल में भर्ती माँ से मिलने राहुल गांधी दिल्ली हुए रवाना, कल से भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा से शुरू

राजनीति//Haryana/Chandigarh :

हरियाणा में आज से भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। लेकिन, सोनिया गाँधी की तबियत खराब होने के कारण राहुल गांधी आज सनोली खुर्द गांव में रात्रि विश्राम स्थगित कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। आज सोनिया गाँधी के पास रुक कर कल पानीपात से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करेंगे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज यानि गुरुवार की शाम हरियाणा सीमा पर पहुंची। मगर राहुल गांधी वहां से दिल्ली रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से राहुल गांधी दिल्ली चले गए हैं। गुरुवार की रात उनका हरियाणा में ठहराव होना था लेकिन अब वह नहीं पहुंचेंगे। शुक्रवार सुबह से यात्रा फिर जारी होगी। हरियाणा सीमा पर भारी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के स्वागत की खातिर जुटे थे। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी पहुंचे।

 गौरतलब है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के कारण बुधवार को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

          अन्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें :

 

You can share this post!

author

सौम्या बी श्रीवास्तव

By News Thikhana

Comments

Leave Comments