मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष

राजनीति

मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष

राजनीति//Delhi/New Delhi :

जैसा कि पहले से लग रहा था, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिये गये हैं। 

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। करीब 24 सालों बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले गैर गांधी-नेहरू परिवार के अध्यक्ष सीताराम केसरी रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इस बार मुकाबला वरिष्ठ पार्टी नेताओं मलिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच था,जिनमें से शशि थरूर को पछाड़ने में मल्लिकार्जुन खड़गे कामयाब रहे। 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए कुल 9,385 वोट डाले गए, जिनमें से 416 मतों को अवैध घोषित किया गया, 8,969 वैध मतों में मलिकार्जुन खड़गे को 7,897 वोट हासिल हुए जबकि शेष 1,072 वोट शशि थरूर को मिले। कांग्रेस के लगभग 9900 डेलीगेट पार्टी प्रमुख चुनने के लिए मतदान करने के पात्र थे। कांग्रेस मुख्यालय समेत लगभग 68 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट्स (निर्वाचक मंडल के सदस्य) ने पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार को ही मतदान किया था।

इस परिणाम के बाद शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस का अध्यक्ष बनना बड़े सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी की बात है। मैं मल्लिकार्जुन खड़गे को इस चुनाव में उनकी सफलता के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक संकटपूर्ण स्थितियों में पार्टी का संबल बने रहने और नेतृत्व प्रदान करने के लिए हम निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी के ऋणी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद का स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में अपना योगदान देने के लिए मैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का भी धन्यवाद करता हूं।   
 

You can share this post!

author

सौम्या बी श्रीवास्तव

By News Thikhana

Comments

Leave Comments