माफिया मुख्तार अंसारी के शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी आईपीएल 2024ः राजस्थान रॉयल्स ने डेल्ही कैपिटल्स को 12 रनों से हराया बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत कंगना रनौत पर आपत्तिजनक पोस्ट करना भारी पड़ा ...सुप्रिया श्रीनेत का टिकट कटा ED ने कोर्ट से अरविंद केजरीवाल की मांग 7 दिन की रिमांड कोर्ट में बोले सीएम केजरीवाल, ED का मकसद था गिरफ्तार करना आज है विक्रम संवत् 2080 के फाल्गुन मास ( फागुन) के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि रात 08:20 तक बजे तक यानी शुक्रवार 29 मार्च 2024
सादगी और ईमानदारी का 'पर्दा'फाश !! 1.15 करोड़ के मार्बल,8-8 लाख के 23 पर्दे  और भी न जाने क्या क्या.. ! सवालों के घेरे में बुरे फंसे दिल्ली सीएम 

राजनीति

सादगी और ईमानदारी का 'पर्दा'फाश !! 1.15 करोड़ के मार्बल,8-8 लाख के 23 पर्दे और भी न जाने क्या क्या.. ! सवालों के घेरे में बुरे फंसे दिल्ली सीएम 

राजनीति//Delhi/ :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द  केजरीवाल के आवास पर 2021-22 में कुल 23 पर्दे लगाए गए ऑर्डर दिए गए थे, जिसमें से 8 पर्दे लग थे, जिनकी 45 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके बाद दूसरे फेज में 15 पर्दे लगाए गए थे , जिनकी कीमत 51 लाख रुपए बताई गई। जब दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरा देश कोरोना के कहर का शिकार होकर आर्थिक बदहाली से जूझ रहा था,तब 1.15 करोड़ के मार्बल, 8 लाख का एक पर्दा',  सरकारी बंगले को सुंदर बनाने के लिए इतने करोड़ खर्च कर डाले। 

बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उनके सरकारी बंगले के सौंदर्यीकरण पर 45 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन पर हुए 45 करोड़ के खर्च का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कल दिल्ली बीजेपी के नेताओं ने जहां इस मामले में केजरीवाल को घेरने की वहीं आज बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक महाराज का सच सामना आ गया है। केजरीवाल ने बंगले के रेनोवेशन पर 45 करोड़ खर्च किए। 

गले में मफ़लर पहनने वाला सीएम -पात्रा
संबित पात्रा ने कहा  45 करोड़ रेनोवेशन में खर्च किए गये।  इसमें पर्दे, टाइल्स, किचन की अपनी कहानी है। यें सब चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे हैं हम सुपीरियर  क्वालिटी  के है। संबित पात्रा ने कहा कि एक-एक पर्दा 8 लाख रुपए का है और 23 पर्दे लगाए गए। ये वही अरविंद केजरीवाल हैं जो गले में मफ़लर पहनते थे.. पुरानी कार में सफ़र करते थे। इनके नेता शपथ के दिन ऑटो में लटक कर आए थे। पता नहीं वो वैगन आर कार कहां है जिसमें बैठकर शपथ लेने आए थे। 1 करोड़ 15 लाख के मार्बल वियतनाम से मंगवाए गये थे। 4 करोड़ का प्री-फैब्रिकेटेड वुड लगाया गया है।

#ऑपरेशन शीशमहल 
इससे पहले कल दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने  कहा, केजरीवाल को अपने उस नैतिक अधिकार के बारे में दिल्ली के लोगों को जवाब देना चाहिए, जिसके तहत उन्होंने अपने बंगले के सौंदर्यीकरण पर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च किए, जब कोविड के दौर में अधिकांश सार्वजनिक विकास कार्य ठप थे। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आरोप लगाया  कि केजरीवाल की ''सादगी और ईमानदारी'' बेनकाब हो गई है।लोग सोशल मीडिया पर #ऑपेऱशान   sheeshmehel  लिख कर केजरीवाल से जवाब मांग रहे हैं। 

केजरीवाल घर में नहीं, शीश महल में रहते हैं-सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह स्थापित हो गया है कि केजरीवाल एक घर में नहीं बल्कि एक शीश महल में रहते हैं और मुख्यमंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सितंबर, 2020 से दिसंबर, 2021 तक 16 महीने की अवधि में कोविड चरम पर था, जब औद्योगिक गतिविधियां ठप थीं और दिल्ली सरकार का राजस्व आधे से भी कम हो गया था और सरकार ने धन की कमी का हवाला देते हुए विकास परियोजनाओं को रोक दिया था।

You can share this post!

author

सौम्या बी श्रीवास्तव

By News Thikhana

Comments

Leave Comments