प्रफुल्ल पटेल के फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से कतर के शाही परिवार से पैसे मांगे गए छत्तीसगढ़ सरकार का ऐलान, पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण NTA ने जारी किया NEET-UG का फाइनल रिजल्ट महाराष्ट्र में BJP को अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए: नारायण राणे लोकसभा 29 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित केंद्रीय मंत्री और मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल ने PM मोदी से की मुलाकात दिल्ली शराब नीति घोटाला: कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और के कविता की न्यायिक हिरासत बढ़ाई कर्नाटक: रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण करने को मिली सरकार की मंजूरी आज है विक्रम संवत् 2081 के श्रावण माह के कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि रात 09:18 बजे तक यानी शनिवार, 27 जुलाई 2024
समय से पहले आ रहा मॉनसून ! 19 मई को इस राज्य से करेगा एंट्री

मौसम

समय से पहले आ रहा मॉनसून ! 19 मई को इस राज्य से करेगा एंट्री

मौसम//Delhi/New Delhi :

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 मई को मॉनसून अंडमान-निकोबार में पहुंचने की संभावना है। उसके बाद देश के अन्य हिस्सों में मॉनसून पहुंचेगा। वैसे तो हर साल अंडमान निकोबार में मॉनसून 22 मई तक आता है, लेकिन इस साल मॉनसून 3 दिन पहले ही दस्तक दे सकता है।

देश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन मॉनसून इस बार खुशखबरी लेकर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून इस साल समय से पहले दस्तक देने वाला है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय से पहले अंडमान निकोबार में दस्तक देने वाला है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 मई को मॉनसून के अंडमान निकोबार में पहुंचने की संभावना है। उसके बाद मॉनसून देश के अन्य हिस्सों की तरफ बढ़ेगा। वैसे तो हर साल अंडमान निकोबार में मॉनसून 22 मई तक आता है, लेकिन इस साल ये 3 दिन पहले ही दस्तक दे सकता है।
मौसम विभाग की मानें तो देश में अल नीनो प्रणाली कमजोर हो रही है और ला नीना स्थितियां सक्रिय हो रही हैं, जो इस साल अच्छे मॉनसून के लिए अनुकूल है। इसी वजह से भारत में मॉनसून समय से पहले ही दस्तक दे सकता है। वहीं ला नीना के साथ-साथ हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) स्थितियां भी इस साल अच्छे मानसून के लिए अनुकूल हो रही हैं, जो मॉनसून के लिए सकारात्मक संकेत हैं। 
इस साल सामान्य से अधिक बारिश
भारत में इस साल मॉनसून में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने इस महीने की शुरुआत में भी मई के महीने में सामान्य से अधिक बारिश की भविष्यवाणी की थी। वहीं अगले दो दिनों तक दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में आंधी और बारिश जारी रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 19 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश करने की उम्मीद है। इसके बाद 1 जून के बीच ये केरल पहुंचेगा। 
19 मई तक भारत की सीमा में प्रवेश
मानसून के बंगाल की खाड़ी से मुख्य भूमि भारत की ओर बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं इसलिए अनुमान है कि 19 मई तक मानसून भारत की सीमा में प्रवेश कर जाएगा। मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख की बात करें तो 10 जून तक ये महाराष्ट्र पहुंच जाता है। फिर आगे बढ़ते हुए 15 जून को ये गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार पर पहुंचता है। वहीं, 20 जून को ये गुजरात के आंतरिक इलाकों, एमपी के मध्य हिस्सों और उत्तर प्रदेश में दस्तक देता है। हालांकि, अभी मौसम विभाग ने इन राज्यों में मानसून के पहुंचने की कोई तारीख नहीं बताई है। मौसम विभाग लगातार मानसून की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। 
कहां-कब पहुंचेगा मानसून
दिल्ली 30 जून
मुंबई 11 जून
कोलकाता 10-11 जून 
चेन्नई 10 जून
इसके अलावा 25 जून तक ये हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में भी पहुंच जाएगा और 30 जून को ये राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में पहुंच जाएगा और आगे बढ़ते हुए 8 जुलाई तक मानसून पूरे देश को कवर कर लेगा।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments