शक्ति सिंह गोहिल बने गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष, दीपक बाबरिया को मिली हरियाणा की जिम्मेदारी इस बार भारत में होगी ‘मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2023', देश को रिप्रेजेंट करेंगी मिस इंडिया वर्ल्ड सिनी शेट्टी
युवाओं की बल्ले-बल्ले: ओडिशा में संविदा नियुक्ति खत्म, 57 हजार कर्मचारी होंगे नियमित

एजुकेशन, जॉब्स और करियर

युवाओं की बल्ले-बल्ले: ओडिशा में संविदा नियुक्ति खत्म, 57 हजार कर्मचारी होंगे नियमित

एजुकेशन, जॉब्स और करियर/सरकारी/Odisha/Bhubaneswar :

अपने 76वें जन्मदिन से पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के युवाओं को दिया रिटर्न गिफ्ट

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दिवाली से पहले राज्य के संविदा कर्मचारियों को गिफ्ट दिया है। सीएम ने घोषणा की कि राज्य सरकार की नौकरियों में कॉन्ट्रैक्ट भर्ती को खत्म करके 57,000 संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के 76वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके तहत राज्य सरकार प्रति वर्ष अतिरिक्त 1,300 करोड़ रुपये खर्च करेगी। पटनायक ने एक वीडियो संदेश में कहा कि इसके बारे में अधिसूचना रविवार को जारी की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
1,300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च
सीएम नवीन पटनायक ने कहा, ‘आज भी कई राज्यों में कोई भी नियमित भर्ती नहीं होती और वे अभी भी ठेके पर भर्ती कर रहे हैं लेकिन ओडिशा में ठेके पर भर्ती करने का दौर खत्म हो गया है।’ उन्होंने कहा कि इससे 57 हजार से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इससे सरकार का हर साल 1,300 करोड़ रुपए अधिक खर्च होगा।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments