प्रफुल्ल पटेल के फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से कतर के शाही परिवार से पैसे मांगे गए छत्तीसगढ़ सरकार का ऐलान, पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण NTA ने जारी किया NEET-UG का फाइनल रिजल्ट महाराष्ट्र में BJP को अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए: नारायण राणे लोकसभा 29 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित केंद्रीय मंत्री और मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल ने PM मोदी से की मुलाकात दिल्ली शराब नीति घोटाला: कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और के कविता की न्यायिक हिरासत बढ़ाई कर्नाटक: रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण करने को मिली सरकार की मंजूरी आज है विक्रम संवत् 2081 के श्रावण माह के कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि रात 09:18 बजे तक यानी शनिवार, 27 जुलाई 2024
अब भारतीयों को पसंद आ रहे हैं बड़े घर, सबसे ज्यादा इस शहर में बढ़ा साइज

बिजनेस

अब भारतीयों को पसंद आ रहे हैं बड़े घर, सबसे ज्यादा इस शहर में बढ़ा साइज

बिजनेस//Maharashtra/Mumbai :

देश के सात बड़े शहरों के हिसाब से तैयार की गई रिपोर्ट बताती है कि पिछले एक साल में घरों का औसत साइज 11 फीसदी बढ़ गया है...

देश में अब लोग बड़े घर ज्यादा पसंद कर रहे हैं। एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि पिछले एक साल के दौरान देश में घरों के औसत साइज में वृद्धि आई है। भारत के सात बड़े शहरों में घरों का औसत साइज पिछले एक साल के दौरान 11 फीसदी बढ़ गया है।
देश के सात बड़े शहरों में औसत साइज
यह रिपोर्ट तैयार की है, एनारॉक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने। रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल के दौरान देश के सात सबसे बड़े शहरों में घरों का औसत साइज 2022 में 1,175 स्क्वेयर फीट था, जो एक साल बाद 2023 में बढ़कर 1,300 स्क्वेयर फीट हो गया। बीते एक साल के दौरान जहां मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन और कोलकाता में घरों का साइज कम हुआ है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, पुणे और चेन्नई में घर बड़े हुए हैं।
एनसीआर में सबसे तेजी से बढ़ा साइज
रिपोर्ट के अनुसार, देश के सात सबसे बड़े शहरों में घरों के आकार में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी एनसीआर में हुई है। एनसीआर में एवरेज फ्लैट साइज 2022 में 1,375 स्क्वेयर फीट था, जो बढ़कर 2023 में 1,890 स्क्वेयर फीट हो गया। इसका मतलब हुआ कि बीते एक साल में एनसीआर में घरों का औसत साइज 37 फीसदी बढ़ा है।
हैदराबाद में लोगों के पास सबसे बड़े घर
घरो के मौजूदा औसत साइज के हिसाब से देखें सातों बड़े शहरों में सबसे ज्यादा बड़े घर हैदराबाद में पसंद किए जा रहे हैं। हैदराबाद में अभी घरों का औसत साइज 2,300 स्क्वेयर फीट है। उसके बाद 1,890 स्क्वेयर फीट के साथ एनसीआर दूसरे नंबर पर है। बेंगलुरू में औसत साइज 1,484 स्क्वेयर फीट है, जबकि चेन्नई में यह 1,260 स्क्वेयर फीट है। पुणे में घरों का औसत आकार 1,086 स्क्वेयर फीट है।
मुंबई और कोलकाता में इतनी कमी
इस अवधि के दौरान मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में घरों का औसत आकार 5 फीसदी कम होकर 795 स्क्वेयर फीट रह गया है। साल भर पहले यह औसत 840 स्क्वेयर फीट का था। इसी तरह कोलकाता में औसत फ्लैट साइज 2022 के 1,150 स्क्वेयर फीट से 2 फीसदी कम होकर 2023 में 1,124 स्क्वेयर फीट रह गया है।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments