माफिया मुख्तार अंसारी के शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी आईपीएल 2024ः राजस्थान रॉयल्स ने डेल्ही कैपिटल्स को 12 रनों से हराया बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत कंगना रनौत पर आपत्तिजनक पोस्ट करना भारी पड़ा ...सुप्रिया श्रीनेत का टिकट कटा ED ने कोर्ट से अरविंद केजरीवाल की मांग 7 दिन की रिमांड कोर्ट में बोले सीएम केजरीवाल, ED का मकसद था गिरफ्तार करना आज है विक्रम संवत् 2080 के फाल्गुन मास ( फागुन) के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि रात 08:20 तक बजे तक यानी शुक्रवार 29 मार्च 2024
Aamalaki Ekadashi 2023 : आज रखें व्रत आमलकी एकादशी का, यहां जानें व्रत और पारण का समय

आज है आमलकी एकादशी

पंचांग/व्रत-त्योहार

Aamalaki Ekadashi 2023 : आज रखें व्रत आमलकी एकादशी का, यहां जानें व्रत और पारण का समय

पंचांग/व्रत-त्योहार//Rajasthan/Jaipur :

Aamalaki Ekadashi 2023 : आज है आमलकी एकादशी। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी के रूप में जाना जाता है। आमलकी एकादशी महाशिवरात्रि और होली के मध्य में आती है। अंग्रेजी कैलेण्डर के अनुसार वर्तमान में यह फरवरी या मार्च के महीने में आती है।इस  बार आमलकी एकादशी 2 मार्च से शुरु होकर 3 मार्च तक रहेगी।

ये फाल्गुन मास में पड़ने वाली दूसरी एकादशी है। इस दिन उदयातिथि के अनुसार इस बार व्रत 3 मार्च को रखा जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि फाल्गुन शुक्ल Aamalaki Ekadashi tithi का प्रारम्भ - मार्च 02, 2023 को सुबह 06:39 बजे से माना गया है। फाल्गुन शुक्ल आमलकी एकादशी तिथि मार्च 03, 2023 को सुबह 09:11बजे समाप्त हो रही है। 

बता दें कि एकादशी के व्रत को समाप्त करने को पारण कहते हैं। एकादशी व्रत के अगले दिन सूर्योदय के बाद पारण किया जाता है। एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले करना अति आवश्यक माना जाता है। इस तरह फाल्गुन शुक्ल आमलकी  आमलकी एकादशी व्रत पारण का समय  मार्च 04, 2023 को  सुबह 06:44  बजे  से सुबह 09:03 बजे तक है।  पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय  सुबह 11:43 बजे  है। 
आपको बता दें कि Aamalaki Ekadashi का व्रत 3 मार्च को ही रखा जाएगा। इस दिन पूरे भक्ति-भाव के साथ विष्णु जी की आराधना करें और व्रत रखें। आमलकी एकादशी व्रत के प्रभाव से साधक जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति पाकर विष्णु लोक को प्राप्त होता है। इस व्रत को रखने के बेहद लाभ है।

You can share this post!

author

News Thikana

By News Thikhana

News Thikana is the best Hindi News Channel of India. It covers National & International news related to politics, sports, technology bollywood & entertainment.

Comments

Leave Comments