शक्ति सिंह गोहिल बने गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष, दीपक बाबरिया को मिली हरियाणा की जिम्मेदारी इस बार भारत में होगी ‘मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2023', देश को रिप्रेजेंट करेंगी मिस इंडिया वर्ल्ड सिनी शेट्टी
पिकलबॉल में  पार्टनरशिप..आमिर खान-फातिमा सना एक बार फिर हुए साथ में स्पॉट, लोगों ने दिए रिएक्शंस..!  देखें वीडियो 

 पिकलबॉल में  पार्टनरशिप,आमिर खान-फातिमा सना

मनोरंजन

पिकलबॉल में  पार्टनरशिप..आमिर खान-फातिमा सना एक बार फिर हुए साथ में स्पॉट, लोगों ने दिए रिएक्शंस..! देखें वीडियो 

मनोरंजन//Maharashtra/Mumbai :

एक बार फिर एक्टर आमिर खान और दंगल गर्ल फातिमा सना शेख एक बार फिर स्पॉट हुए हैं और सोशल मीडिया पर एक बार फिर दोनों के अफेयर को लेकर लोग कमेंट करते नज़र आ रहे हैं।  बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप के एक्टर्स में से एक आमिर खान और फातिमा सना शेख ने अपने रिश्ते पर हो रही बातों पर  कभी कोई रिएक्शन नहीं देते हैं । लेकिन फिर भी लोगो को दोनों में ख़ास इंट्रेस्ट रहता है।  लोग जब तब दोनों की शादी की खबर का भी इंतज़ार करते है। इसी बीच आमिर खान और फातिमा सना शेख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आमिर खान और फातिमा सना शेख के रिश्ते को लेकर फिर से कयासबाजी होने लगी हैं। आइए जानते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है।

आमिर खान  ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। आमिर खान अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से अलग हो चुके हैं और दोनों ने इसका ऑफिशियली ऐलान किया था। इसके बाद आमिर खान का नाम उनकी को-एक्ट्रेस फातिमा सना शेख  से जुड़ा है और अक्सर दोनों को लेकर खबरें आती रहती हैं और इसके साथ ही दोनों कई बार स्पॉट हुए हैं।

 

आमिर और फातिमा सना शेख को लेकर कमेंट
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर योगेन शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आमिर खान और फातिमा सना शेख पिकलबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। आमिर खान ने रेड टी-शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनी है। वहीं, फातिमा सना शेख ने ग्रे टी-शर्टे के साथ ब्लैक शॉर्ट्स पहने हुए हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'लवबर्ड्स।' एक यूजर ने लिखा है, 'अच्छा तो ये सच है।' एक यूजर ने लिखा है, 'मम्मी नंबर तीन आने वाली हैं।' एक यूजर ने लिखा है, 'आजकल माहौल ही ऐसा है किसी को लड़की चाहिए। किसी लड़की को पैसे वाला चाहिए।'

आमिर और फातिमा सना शेख की फिल्में
बता दें कि आमिर खान और फातिमा सना शेख ने एक साथ फिल्मों में काम किया है। इन दोनों फिल्म 'दंगल' और फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। फिल्म 'दंगल' में फातिमा सना शेख ने आमिर खान की बेटी का रोल किया था। 

You can share this post!

author

सौम्या बी श्रीवास्तव

By News Thikhana

Comments

Leave Comments