प्रफुल्ल पटेल के फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से कतर के शाही परिवार से पैसे मांगे गए छत्तीसगढ़ सरकार का ऐलान, पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण NTA ने जारी किया NEET-UG का फाइनल रिजल्ट महाराष्ट्र में BJP को अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए: नारायण राणे लोकसभा 29 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित केंद्रीय मंत्री और मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल ने PM मोदी से की मुलाकात दिल्ली शराब नीति घोटाला: कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और के कविता की न्यायिक हिरासत बढ़ाई कर्नाटक: रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण करने को मिली सरकार की मंजूरी आज है विक्रम संवत् 2081 के श्रावण माह के कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि रात 09:18 बजे तक यानी शनिवार, 27 जुलाई 2024
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप- पीएम मोदी को दी गई गालियों से लंबी लिस्ट तो भाजपा के घोटालों की है

राजनीति

प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप- पीएम मोदी को दी गई गालियों से लंबी लिस्ट तो भाजपा के घोटालों की है

राजनीति/कांग्रेस/Madhya Pradesh/Bhopal :

प्रियंका गांधी ने जबलपुर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस धरती ने आदिवासी संस्कृति का झंडा बुलंद किया है। इस धरती से महान महिलाओं का जन्म हुआ है।

मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद करने के लिए प्रियंका गांधी सोमवार को जबलपुर पहुंची और राज्य की जनता को साधने में जुट गईं। इसी क्रम में उन्होंने आम सभा को संबोधित बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी को दी गई गालियों से लंबी तो एमपी बीजेपी सरकार के घोटालों की लिस्ट है। तकरीबन हर महीने एक घोटाला हो ही रहा है। 
वहीं, कांग्रेस महासचिव ने यह भी आरोप लगाया कि बीते 3 साल में शिवराज सरकार केवल 21 सरकारी नौकरियां ही दे सकी है। मालूम हो, कर्नाटक चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस नेता उन्हें गालियां दे रहे हैं। अपशब्द गिनाते हुए उन्होंने कहा था कि अब कांग्रेसी उन्हें 91 बार गालियां दे चुके हैं। आज जबलपुर में प्रियंका गांधी ने इसी बयान को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है। 
आदिवासी क्रांतिकारियों को प्रियंका गांधी ने किया याद
प्रियंका गांधी ने आगे कहा, ‘मुझे जबलपुर आकर गर्व हो रहा है। इस धरती से महान महिलाओं का जन्म हुआ। इस धरती ने आदिवासी संस्कृति का झंडा बुलंद किया है। मध्य प्रदेश भारत का दिल और जान है। नर्मदा पूजन के दौरान मैं सोच रही थी कि हजारों सालों से इस नदी से लोगों की आस्था जुड़ी है। जो आस्था धर्म में होती है, राजनीति में भी होनी चाहिए। क्रांतिकारियों के मन मे इस तरह की आस्था थी। उनके दिलों में आस्था थी। आज नेताओं में वह आस्था नही बची है।’
चुनाव के दौरान वादे करके भूल जाते हैं नेता
बीजेपी पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने आगे कहा, ‘पिछले 18 साल से प्रदेश की जनता से साथ धोखा हो रहा है। धन-बल के जरिए जनादेश को कुचला जा रहा है। हमारी सरकार में जोड़तोड़ करके बीजेपी ने हमारी सरकार को तोड़ दिया, लेकिन फिर भी कुछ अच्छा नहीं कर पाए।’
‘एमपी के लिए 100 फीसदी गारंटी की स्कीम’
प्रियंका गांधी ने दावा किया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश की जनता को ये पांच सौगातें दी जाएंगी-
1. 1500 प्रति माह महिला को
2. गैस सिलेंडर 500 का
3. 100 यूनिट बिल माफ, 200 का बिल हाफ
4. सरकारी कर्मचारियों की ओपीएस लागू करेंगे
5. किसान कर्ज माफ

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments