यात्री सुविधा के लिए गुजरात से राजस्थान होते हुए उत्तर-प्रदेश और बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल रेलगाड़ियां पहली बार मतदान करने वालोे युवाओं के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिया किराये में बड़ी छूट का ऑफर टाटा कंपनी ने देश में लांच किया देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रक..! राजस्थानः कुछ देर के लिए होगी तापमान में कमी..मिलेगी तेज गर्मी से निजात, हो सकती है मेघगर्ज के साथ हल्की बरसात
बीबीसी के दफ्तर पर आयकर विभाग का सर्वे जारी... भारत से अमेरिका तक प्रतिक्रिया, दुनियाभर का मीडिया सक्रिय

क्राइम

बीबीसी के दफ्तर पर आयकर विभाग का सर्वे जारी... भारत से अमेरिका तक प्रतिक्रिया, दुनियाभर का मीडिया सक्रिय

क्राइम //Delhi/New Delhi :

मंगलवार, 14 फरवरी को बीबीसी के दिल्ली-मुंबई स्थित दफ्तर पर आयकर विभाग की टीम के पहुंचने से हड़कंप मच गया। विपक्ष ने जहां भाजपा को आड़े हाथ लिया है, वहीं दुनियाभर के मीडिया संस्थानों ने भी इस समाचार को प्रमुखता दी है। अंतरराष्ट्रीय ब्राॅडकास्टर बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर में 14 फरवरी को सुबह 11 बजे शुरू की गयी छापे की कार्यवाही आज बुधवार को भी जारी है। मंगलवार को देर रात तक आयकर विभाग की यह सर्वे कार्यवाही जारी रही। रात भर आयकर विभाग के अधिकारी जांच करते रहे।

वहीं इस मामले पर अब संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक सार्वजनिक बयान दिया है। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने मीडिया को बताया कि अमेरिका को दिल्ली में बीबीसी कार्यालय में आयकर विभाग द्वारा किए गए सर्वेक्षण अभियान की जानकारी है लेकिन वह अपना निर्णय देने की स्थिति में नहीं है। बीबीसी पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप है।

आज बुधवार, 15 फऱवरी को भी ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली और मुंबई के कार्यालयों पर आयकर विभाग के सर्वे की कार्यवाही जारी है। आज भी अकाउंट्स विभाग के कंप्यूटर के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली में बीबीसी का कार्यालय कस्तूबरबा गांधी मार्ग पर और मुंबई में साताक्रूज में है। आयकर विभाग की कार्यवाही के बाद से ही यहां पर राहगीरों की भीड़ लगने लगी है।

छापे की कार्यवाही के दौरान बीबीसी ने अपने कर्मचारियों को एक नया मेल जारी किया है जिसमें उन्हें आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ सहयोग करने के लिए कहा गया है। मेल में कहा गया है कि वे सर्वे करने वाले अधिकारियों का समर्थन करें और उनके सवालों का पूरा-पूरा ठीक से जवाब दें।

एक टीवी चैनल की खबर के अनुसार बीबीसी कर्मचारियों को यह भी कहा गया है कि वे व्यक्तिगत आय पर सवालों के जवाब देने से बच सकते हैं लेकिन उनके वेतन से संबंधित अन्य सवालों के जवाब दे सकते हैं। बीबीसी ने इस मेल में कहा है कि केवल प्रसारण विभाग में काम करने वालों को ही कार्यालय आने की जरूरत है, अन्य कर्मचारी घर से काम करना जारी रख सकते हैं। अब इस बात की चर्चा अधिक है कि बीबीसी ने दो-भाग वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित विवादित डॉक्यूमेंट्री को प्रसारित किया। इसके कुछ दिनों के बाद अचानक यह कार्रवाई की गयी है।
बीबीसी ने ट्वीट कर दी जानकारी
वहीं, बीबीसी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया था कि आयकर विभाग की टीम दिल्ली और मुंबई ऑफिस में मौजूद हैं। हम उन्हें पूरा सहयोग कर रहे हैं। सर्वे का काम अभी भी जारी है। ऑफिस में काम भी शुरू हो गया है। बीबीसी के दफ्तर पर आयकर विभाग के अधिकारियों के पहुंचने के बाद विपक्ष के नेताओं ने सरकार को घेरने की कोशिश की। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर इस कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया।
 

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments