माफिया मुख्तार अंसारी के शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी आईपीएल 2024ः राजस्थान रॉयल्स ने डेल्ही कैपिटल्स को 12 रनों से हराया बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत कंगना रनौत पर आपत्तिजनक पोस्ट करना भारी पड़ा ...सुप्रिया श्रीनेत का टिकट कटा ED ने कोर्ट से अरविंद केजरीवाल की मांग 7 दिन की रिमांड कोर्ट में बोले सीएम केजरीवाल, ED का मकसद था गिरफ्तार करना आज है विक्रम संवत् 2080 के फाल्गुन मास ( फागुन) के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि रात 08:20 तक बजे तक यानी शुक्रवार 29 मार्च 2024
तनवीर अख्तर ने यश बन कर दिया मॉडल को धोखा, रांची में लव जिहाद मामले में  दोहराये गए आरोप

तनवीर अख्तर ने यश बन कर दिया मॉडल मानवी राज सिंह को धोखा

क्राइम

तनवीर अख्तर ने यश बन कर दिया मॉडल को धोखा, रांची में लव जिहाद मामले में दोहराये गए आरोप

क्राइम //Jharkhand/Ranchi :

हाल ही में झारखण्ड से एक मोडल और मॉडलिंग स्कूल के संचालक का मामला सामने आया जिसमे मॉडल का कहना था कि संचालक ने अपना नाम यश बता कर उसे प्यार के जाल में फंसाया और बाद में धर्म परिवर्तन करने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। मॉडल मानवी राज सिंह ने गुरुवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच रांची में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत अपना बयान दर्ज कराया। मॉडल ने एफआईआर में तनवीर पर लगाए गए आरोपों को दोहराया है। उसने बयान में पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बताया है।

रांची में मॉडलिंग इंस्टीट्यूट के संचालक तनवीर अख्तर पर लव जिहाद और यौन शोषण का आरोप  लगाने वाली मॉडल बुधवार को मुंबई से रांची पहुंची। पुलिस उसका मेडिकल और कोविड टेस्ट कराने के बाद बयान दर्ज कराने के लिए ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सृष्टि घई की अदालत में लेकर पहुंची। उसके साथ केस के आईओ विवेक कुमार भी थे। इसके पहले मॉडल ने तनवीर पर लगाए गए अपने आरोपों के समर्थन में पुलिस को कुछ ऑडियो और चैट के स्क्रीनशॉट के रूप में कई और सबूत सौंपे हैं। 

होली में कोल्ड ड्रिंक में मिलायी थी नशीली दवा  
मॉडल मानवी राज सिंह मूल रूप से बिहार के भागलपुर की रहनेवाली है और इन दिनों मुंबई में रहकर मॉडलिंग करती है। उसने मुंबई के वसोर्वा थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोप लगाया है कि वह वर्ष 2021 में मॉडलिंग सीखने रांची आई थी। उसने गूगल सर्च के लिए यश मॉडलिंग इंस्टीट्यूट का पता निकाला था। यहां एडमिशन के वक्त संचालक ने अपना नाम यश बताया था। 21 मार्च 2021 को वह इंस्टीट्यूट में दोस्तों के साथ होली खेल रही थी। पार्टी के दौरान कोल्ड ड्रिंक में उसे नशा दे दिया गया।

शुरू हुआ ब्लैक मेल  का सिलसिला 
इंस्टीट्यूट के संचालक ने उसकी न्यूड फोटो उतार ली और उसका रेप किया। इसके बाद वह न्यूड वीडियो और फोटो दिखाकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। बाद में उसे पता चला कि संचालक का नाम तनवीर अख्तर है। मॉडल का कहना है कि तनवीर ने उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी थी। 

आत्महत्या तक की कोशिश की थी 
बात नहीं मानने पर उसकी मां और भाई तक को अश्लील तस्वीरें भेज दी थी। जिस वजह से 13 सितंबर 2022 को उसने आयुष मेडिकल बिल्डिंग से कूदकर जान देने की कोशिश की थी पर कूदने से पहले एक महिला ने उसे पकड़ लिया।

फिल्म केरला स्टोरी देखने के बाद आई हिम्मत  
बाद में वह मॉडलिंग के लिए मुंबई आ गई,लेकिन तनवीर उसपर शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता रहा। मॉडल का यह भी कहना है कि फिल्म केरला स्टोरी देखने के बाद उसमें हिम्मत आई और उसने साहस कर तनवीर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।उसने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए झारखंड के सीएम से लेकर पीएम तक से सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार लगाई।

मामला दर्ज होते ही तनवीर हुआ फरार  
मुंबई पुलिस ने मॉडल की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद उसे रांची पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। रांची पुलिस ने गोंदा थाने में एफआईआर दर्ज की और इसके बाद पुलिस की एक टीम ने मुंबई जाकर मॉडल से पूछताछ की थी। इस बीच रांची पुलिस ने तनवीर की तलाश में रांची में विभिन्न स्थानों से लेकर बिहार के शेरघाटी स्थित उसके पैतृक आवास में भी दबिश दी, लेकिन अब तक वह पकड़ से बाहर है। खबर है कि तनवीर यह मामला दर्ज होने के बाद विदेश भाग गया है। 

You can share this post!

author

सौम्या बी श्रीवास्तव

By News Thikhana

Comments

Leave Comments