महाकाल मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा
social media
मनोरंजन/सिनेमा/Madhya Pradesh/Ujjain :
भारतीय क्रिकेटर व पूर्व कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में दोनों महाकालेश्वर के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे, भस्मारती में शामिल हुए और गर्भगृह में पूजा-अर्चना की, जिससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस दौरान जहां अनुष्का शर्मा साड़ी में दिखाई दीं तो वहीं विराट कोहली धोती पहने नजर आए। तो चलिए एक नजर डालते हैं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इन फोटोज पर-
देश भर से भगवान महाकाल की शरण में वीआईपी श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। लोग बड़ी संख्या में उज्जैन हाकाल मंदिर में पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में टीम इंडिया के कप्तान रह चुके स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ महाकाल मंदिर की तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन के लिए पहुंचे। फोटो में परंपरा के मुताबिक जहां अनुष्का शर्मा ने साड़ी पहनी तो वहीं विराट कोहली धोती में नजर आए। विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला धारण की हुई थी। साथ ही मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड लगाकर धोती शॉल पहने हुए थे। अनुष्का शर्मा साड़ी में नजर आईं।
विराट-अनुष्का डेढ़ घंटे तक नंदी हॉल में बैठे। आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। अनुष्का शर्मा हाथ जोड़े दिखाई दीं। फोटो में एक्ट्रेस का सादापन फैंस को खूब भाया। वहीं विराट कोहली के अंदाज की भी लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फोटोज में महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। बता दें कि दोनों वहां रहकर मंदिर में होने वाले भजन-कीर्तन का भी हिस्सा बने।
सोशल मीडिया पर फैंस भी इन फोटोज पर कमेंट कर मस्ती करते नज़र आये ,कुछ यूजर ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की फोटोज देखकर क्रिकेटर की सेंचुरी की भी कामना की। एक यूजर ने लिखा, "अब तो विराट की सेंचुरी तय है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ओम नम: शिवाय...भगवान विराट का फॉर्म वापिस दिला दो।"
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ इन फोटोज में कहीं भी उनकी बेटी वामिका नहीं दिखाई दी। ऐसे में कहा जा सकता है कि दोनों बेटी के बगैर ही दर्शन के लिए गए थे।
बता दें कि इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन भी दर्शन करने के लिए गए थे। कपल की उन तस्वीरों ने भी सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके पहले भी जब कुछ महीने पहले दोनों कैंचीधाम नीम करौली बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे तब भी इसी तरह सोशल मीडिया पर छा गए थे ।
यहां देखिये विराट-अनुष्का का महाकाल मंदिर में पूजन करते हुए वीडियो
Comments