ईरान-इजरायल तनाव: ग्लोबल स्तर पर सोने की कीमतों में 1.5 फीसद का उछाल पश्चिम बंगाल: कूच बिहार के चंदामारी में मतदान केंद्र के सामने पथराव आज है विक्रम संवत् 2081 के चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रात 10:41 बजे तक यानी शनिवार 20 अप्रेल 2024
हाय गजब..! सोनाक्षी सिन्हा ने आखिर ऐसा क्या कर दिया कि पब्लिक का मूड ही खराब हो गया

मनोरंजन जगत

हाय गजब..! सोनाक्षी सिन्हा ने आखिर ऐसा क्या कर दिया कि पब्लिक का मूड ही खराब हो गया

मनोरंजन जगत/सिनेमा/Maharashtra/Mumbai :

सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनाक्षी रैंप पर वॉक करते हुए अपनी अदाओं का खूब जलवा बिखेर रही हैं लेकिन कुछ लोग उनके इस अंदाज को देखकर नाक-भौंह सिकोड़ रहे हैं।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन वह कई बार यूजर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उनके वीडियो पर भद्दे-भद्दे कॉमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग उनकी बॉडी शेमिंग कर रहे हैं तो कई लोगों का कहना है कि वो किसी भी एंगल से एक्ट्रेस नहीं लगती हैं!
सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में मुंबई में लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया। शिमरी ड्रेस में सोनाक्षी बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। उन्होंने रैंप वॉक करने के साथ-साथ डांस मूव्स भी दिखाएं। उनका कॉन्फिडेंस देखते ही बन रहा था। हालांकि, कुछ लोगों को उनका यह अंदाज खास पसंद नहीं आया। यूजर्स उनके वीडियो पर बेहूदा कॉमेंट कर रहे हैं।
तौबा-तौबा मूड बिगाड़ दिया
वीडियो पर एक यूजर ने कॉमेंट किया- तौबा तौबा सारा मूड खराब कर दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- ईमानदारी से बताओ ये किस एंगल से एक्ट्रेस लगती है। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे ये हमेशा आंटी ही लगती है। इस वीडियो को देखने के बाद बहुत सारे लोग सोनाक्षी की बॉडी शेमिंग कर रहे हैं।
भंसाली की सीरिज में दिखेंगी
संजय लीला भंसाली बड़े पर्दे पर अपना कमाल दिखाने के बाद अब वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वो नेटफ्लिक्स पर ‘हीरामंडी’ शो लेकर आ रहे हैं, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, रिचा चड्ढा और अदिति राव हैदरी के अलावा और भी एक्ट्रेसेस नजर आएंगी।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments