माफिया मुख्तार अंसारी के शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी आईपीएल 2024ः राजस्थान रॉयल्स ने डेल्ही कैपिटल्स को 12 रनों से हराया बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत कंगना रनौत पर आपत्तिजनक पोस्ट करना भारी पड़ा ...सुप्रिया श्रीनेत का टिकट कटा ED ने कोर्ट से अरविंद केजरीवाल की मांग 7 दिन की रिमांड कोर्ट में बोले सीएम केजरीवाल, ED का मकसद था गिरफ्तार करना आज है विक्रम संवत् 2080 के फाल्गुन मास ( फागुन) के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि रात 08:20 तक बजे तक यानी शुक्रवार 29 मार्च 2024
North Korea News : क्या जू ऐ होंगी नार्थ कोरिया की अगली तानाशाह? पिता किम जोंग उन के साथ परेड में हुईं शामिल

North Korea News

राजनीति

North Korea News : क्या जू ऐ होंगी नार्थ कोरिया की अगली तानाशाह? पिता किम जोंग उन के साथ परेड में हुईं शामिल

राजनीति///Pyongyang :

North Korea News : किम जू ऐ Kim Jong Un की दूसरी संतान है। मिलिट्री परेड में उन्होंने ब्लैक कलर का सूट पहना था। डिनर में वह सीनियर आर्मी ऑफिसर्स के साथ अपने पिता के बगल में ही बैठी हुई थी। किम जोंग उन की अपनी 9 साल की बेटी के साथ यह चौथी सार्वजनिक उपस्थिति है।

Noth Korea के तानाशाह Kim Jong Un उन अपने फैसलों और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, Kim Jong Un अपनी फैमिली लाइफ को मीडिया से दूर ही रखते हैं। लेकिन अब उनकी बेटी की फोटो सामने आई है। Kim Jong Un ने मंगलवार को मिलिट्री परेड में पहली बार अपनी 9 साल की बेटी के साथ शिरकत की। किम जू ऐ को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि Kim Jong Un उन्हें अपने उत्तराधिकारी के तौर पर तैयार कर रहे हैं।
राजधानी प्योंगयांग के किम इल-सुंग स्क्वायर में आयोजित हुई इस परेड में उत्तर कोरिया की सेना ने अपने हथियारों का प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परेड में 30,000 से अधिक सैनिकों ने भाग लिया। लेकिन परेड में आकर्षण का केंद्र तानाशाह की 9 साल की बेटी थी। किम की बेटी को पिछले साल नवंबर के बाद से सैन्य संबंधी कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में देखा गया है। इससे ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भविष्य में वह अपने पिता की उत्तराधिकारी बन सकती हैं।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments