माफिया मुख्तार अंसारी के शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी आईपीएल 2024ः राजस्थान रॉयल्स ने डेल्ही कैपिटल्स को 12 रनों से हराया बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत कंगना रनौत पर आपत्तिजनक पोस्ट करना भारी पड़ा ...सुप्रिया श्रीनेत का टिकट कटा ED ने कोर्ट से अरविंद केजरीवाल की मांग 7 दिन की रिमांड कोर्ट में बोले सीएम केजरीवाल, ED का मकसद था गिरफ्तार करना आज है विक्रम संवत् 2080 के फाल्गुन मास ( फागुन) के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि रात 08:20 तक बजे तक यानी शुक्रवार 29 मार्च 2024
Makar Sankranti 2023 : पतंगों के लिए हवाएं अनुकूल, जयपुर में मौसम रहेगा ठंडा

Makar Sankranti 2023

पंचांग/व्रत-त्योहार

Makar Sankranti 2023 : पतंगों के लिए हवाएं अनुकूल, जयपुर में मौसम रहेगा ठंडा

पंचांग/व्रत-त्योहार//Rajasthan/Jaipur :

Makar Sankranti 2023 : देश में मकर संक्रांति के मौके पर अनेक स्थानों पर पतंगोत्सव मनाया जाता है। गुजरात का अहमदाबाद और राजस्थान की राजधानी जयपुर पतंगोत्सव के लिए देश और दुनिया में मशहूर है। बड़ी संख्या में दूर-दूर से पर्यटक यहां के पतंग उत्सव को देखने के लिए पहुंचते हैं। राजस्थान के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने के लिए अनुकूल हवाएं चलेंगी और मौसम ठंडा रहेगा।

Makar Sankranti 2023 : राजस्थान के मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान की राजधानी जयपुर में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा। दिन में अधिकतम तापमान 19 डिग्री  और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि राजधानी में हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलने तथा हवा की गति सामान्य रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान हवा की औसत गति 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज होने के आसार हैं। हवा की गति सामान्य रहने से दिन में ठंड का अहसास ज्यादा रहेगा। अलबत्ता हवा की यह गति पतंगों को उड़ाने के लिए पर्याप्त रहेगी।


 

You can share this post!

author

News Thikana

By News Thikhana

News Thikana is the best Hindi News Channel of India. It covers National & International news related to politics, sports, technology bollywood & entertainment.

Comments

Leave Comments