मौसम
मौसम//Rajasthan/Jaipur :
मौसम : राजस्थान की राजधानी जयपुर में कड़ाके की ठंड के चलते 8वीं तक के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 15 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित द्वारा पहले भी इसे 5 जनवरी से बढ़ाकर 7 जनवरी किया गया था। इससे पहले स्कूलों में 25 दिसंबर 2022 से 5 जनवरी 2023 तक सर्दी की छुट्टियां घोषित की गई थी। यह आदेश जयपुर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा। शिक्षकों और परीक्षाओं का समय पहले की तरह ही रहेगा। सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में गणतंत्र दिवस की प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थी पहले की तरह उपस्थित रहेंगे। निर्देशों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
इसके अलावा अलवर जिले में भी स्कूलों में 6 जनवरी और 7 जनवरी का अवकाश घोषित किया गया है। कई अन्य जिलों में 10 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं। जिले के डीएम को 15 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां करने या टाइम बदलने का अधिकार दिया गया है।
राजस्थान में शीतलहर का कहर..! ठिठुरन से कंपकंपायी गुलाबीनगरी ; जानें मौसम का हाल..
कई स्कूल शुरू करेंगे 14 तक ऑनलाइन पढ़ाई
सरकारी आदेश को मानते हुए स्कूलों ने अपने स्कूल तो बंद कर दिए पर बच्चों के कोर्स पूरा कराने की चिंता उन्हें खाये जा रही है। कुछ स्कूलों ने इसका हल निकलते हुए एक बार फिर से ऑनलाइन पढ़ाई करवाने का फैसला किया है। कुछ स्कूलों में 8 जनवरी से 14 जनवरी तक ऑनलाइन पढ़ाई करवाने क नोटिस भेजे गए हैं।
राजस्थान शिक्षा विभाग ने जिले के कलेक्टरों को दिया अवकाश या समय बदलने का अधिकार
शिक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को आदेश दिए हैं। बढ़ती ठंड के मद्देनजर वे अपनी स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश या समय के परिवर्तन पर फैसला ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें 15 जनवरी 2023 तक अधिकृत किया गया है। जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर जरूरी निर्णय लें। अब जिला स्तर पर शिक्षा अधिकारी मौसम के अनुसार स्कूलों के समय में परिवर्तन के साथ 15 जनवरी तक छुट्टियों की घोषणा कर सकते हैं।
Comments