माफिया मुख्तार अंसारी के शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी आईपीएल 2024ः राजस्थान रॉयल्स ने डेल्ही कैपिटल्स को 12 रनों से हराया बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत कंगना रनौत पर आपत्तिजनक पोस्ट करना भारी पड़ा ...सुप्रिया श्रीनेत का टिकट कटा ED ने कोर्ट से अरविंद केजरीवाल की मांग 7 दिन की रिमांड कोर्ट में बोले सीएम केजरीवाल, ED का मकसद था गिरफ्तार करना आज है विक्रम संवत् 2080 के फाल्गुन मास ( फागुन) के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि रात 08:20 तक बजे तक यानी शुक्रवार 29 मार्च 2024
Noida News : हैवानियतः महिला को आरी से काटकर फेंका, नोएडा और दिल्ली में मिले कटा पंजा और पैर का तलवा

Noida News

क्राइम

Noida News : हैवानियतः महिला को आरी से काटकर फेंका, नोएडा और दिल्ली में मिले कटा पंजा और पैर का तलवा

क्राइम //Delhi/New Delhi :

नोएडा और दिल्ली में शरीर के अंगों के मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। नोएडा और दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के शरीर को आरी से काटे जाने की बात सामने आई है। 

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-8 और दिल्ली के सराय काले खां में मिले मानव अंग के टुकड़े महिला के हैं। इसके साथ ही दोनों जगह मिले अंग एक ही महिला के हैं, यह तकरीबन स्पष्ट हो गया है। पुष्टि के लिए दोनों जगह मिले टुकड़ों का डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा। इस टेस्ट को लेकर नोएडा और दिल्ली पुलिस दोनों तैयार हो गई हैं। अब यह केस दोनों ही पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। नोएडा पुलिस ने दिल्ली जाने वाले रास्तों के पिछले एक हफ्ते के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस की एक टीम रविवार को नोएडा पहुंची। इस टीम ने घटना स्थल से लेकर बॉर्डर तक मुआयना किया और कई बिंदुओं पर स्थानीय पुलिस से जानकारी ली।
एक ही महिला के हैं अंग
दोनों जगह पर अलग-अलग मिले मानव अंग एक ही महिला के हैं इस अनुमान को मजबूती कई तथ्य दे रहे हैं। केस की जांच में लगे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-8 में एक पंजा और एक पैर का तलवा मिला है। ये पंजा बायां था। वहीं, दिल्ली में जो शरीर के टुकड़े मिले हैं। उसमें दाएं वाला पंजा मिला है, बायां पंजा वहां नहीं मिला है। बाकी जो अंग मिले हैं वो नोएडा में नहीं मिले हैं। नोएडा में जो पंजा मिला है, उसमें रंग लगा हुआ था और नाखून पर नेल पॉलिस भी मिली थी। इससे अंदाजा लगा था कि ये अंग किसी के महिला के हैं। वहीं, दिल्ली में अंग मिलने की सूचना पर नोएडा पुलिस ने वहां जाकर देखा तो जो बाल और अन्य अंग मिले हैं, उसका भी महिला के होने का बताया जा रहा है।
गुमशुदा की सूचना जुटा रही पुलिस
नोएडा पुलिस की टीम रविवार को न्यू अशोक नगर थाने भी गई। यहां पर मिसिंग केस की डिटेल भी पुलिस जुटा रही है। नोएडा पुलिस ने नाले में मिले अंगों का रविवार को पोस्टमॉर्टम भी करवाया। यह रिपोर्ट देर रात या सोमवार को आने की उम्मीद है। इससे यह अनुमान लग जाएगा कि मौत कितने दिन पहले हुई थी। इसके साथ ही शव महिला का है या पुरुष का है या ट्रांसजेंडर का है।

किसी मशीन या आरी से काटा गया है शरीर
वैसे तो अभी ये बात सामने नहीं आई है कि शरीर किसका था और कैसे काटा गया है। लेकिन जिस हिसाब से हड्डियां कटी हुई मिली हैं, उससे पुलिस यह अनुमान लगा रही है कि शरीर को जैसे किसी मशीन या आरी से काटा गया हो। पुलिस इसका अनुमान लगवाने के लिए भी जांच करवा रही है। टुकड़ों की दोनों जगह पर स्थिति देखकर पुलिस अनुमान लगा रही है कि हत्या के बाद शरीर को काटकर कुछ दिन रखा गया है। इसके बाद इनको फेंका गया है।
 

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments