उत्तराखंड: भीमताल, रानीबाग, ज्योलीकोट सहित कई इलाकों के जंगलों में अभी भी जल रही आग महादेव बेटिंग ऐप केस: एक्टर साहिल खान को मुंबई पुलिस की SIT ने किया गिरफ्तार 30 अप्रैल को बाहरी मणिपुर के 6 मतदान केंद्रों पर फिर से होगी वोटिंग, चुनाव आयोग ने जारी किया निर्देश उत्तराखंड: बारिश होने से काबू में आई जंगलों में लगी आग ED ने AAP विधायक अमानतुल्ला खान को फिर भेजा समन, 29 अप्रैल को पेश होने का आदेश PM मोदी आज बेलगावी, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे और बागलकोट में रैलियों को संबोधित करेंगे दक्षिणी चीन में बवंडर आने से पांच की मौत, 33 घायल गाजा में युद्धविराम पर चर्चा के लिए अमेरिकी विदेश सचिव 29 अप्रैल को सऊदी अरब दौरा पर सीएम योगी आदित्यनाथ 28 अप्रैल को आगरा जाएंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज ओडिशा दौरा NRI आज गुजरात में बीजेपी के समर्थन में कार रैली निकालेंगे आज अयोध्या जाएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रामलला के करेंगी दर्शन जम्मू-कश्मीर: पुंछ में भारी लैंडस्लाइड के कारण मुगल रोड बंद आज है विक्रम संवत् 2081 के वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 08:22 बजे तक तदुपरांत पंचमी तिथि यानी रविवार 28 अप्रेल 2024, आज से 81 दिनों के लिए रुक जाएंगे मागलिक कार्य
आज दुनिया की आबादी 8 अरब के पार हो जाएगी, जल्दी ही भारत जनसंख्या के मामले होगा पहले नंबर पर

आज दुनिया की आबादी 8 अरब के पार हो जाएगी, जल्दी ही भारत जनसंख्या के मामले होगा पहले नंबर पर

//Delhi/New Delhi :

यूनाइटेड नेशंस यानी संयुक्त राष्ट्र का अनुमान मानें तो आज 15 नवंबर को दुनिया की जनसंख्या आठ अरब को पार कर जाएगी।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत 2023 में दुनिया का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश हो जाएगा और यह इस मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पर जारी संयुक्त राष्ट्र विश्व जनसंख्या संभावना 2022 के आंकड़ों का यह खुलासा किया गया था। इसी रिपोर्ट के अनुसार 15 नवंबर को दुनिया की जनसंख्या 8 अरब हो जाने की संभावना व्यक्त की गयी थी। अब 15 नवंबर के आते ही इस पर चर्चा शुरू हो गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक जनसंख्या में अनुमानित आधी से अधिक वृद्धि सिर्फ आठ देशों में केंद्रित होगी. इन देशों में कांगो, मिस्र, इथियोपिया, भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और तंजानिया शामिल हैं। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र के सबसे हालिया अनुमानों के अनुसार, दुनिया की जनसंख्या 2030 में लगभग 8.5 अरब, 2050 में 9.7 अरब और फिर 2080 के दौरान लगभग 10.4 अरब तक हो सकती है और 2100 तक इस स्तर पर बने रहने की उम्मीद है।

You can share this post!

author

राकेश रंजन

By News Thikhana

Comments

Leave Comments