झारखंड के साथ याद आते हैं नोटों के पहाड़, जमशेदपुर में बोले पीएम मोदी आंध्र प्रदेश: नेल्लोर में लॉरी से टकराई RTC बस, हादसे में 2 लोगों की मौत गोवा: BJP नेता बिकम हाथरे को कर्नाटक सीसीबी पुलिस ने किया गिरफ्तार केजरीवाल मौजूदा PM को सीधे चुनौती दे रहे हैं...ये आसान काम नहीं है: सलमान खुर्शीद AAP ने प्रदर्शन के लिए नहीं ली कोई परमिशन, बीजेपी ऑफिस के आसपास लगी रहती है धारा 144: दिल्ली पुलिस BJP मुख्यालय के बाहर 3 पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनियां तैनात, AAP ने किया था प्रदर्शन का ऐलान आज है विक्रम संवत् 2081 के वैशाख माह के शुक्लपक्ष की एकादशी तिथि दोपहर 01:50 बजे तक तदुपरांत द्वादशी यानी रविवार 19 मई 2024
ईपीएफओ ने कर्मचारियों के लिए उच्च पेंशन के विवरण अपडेट के लिए बढ़ाई तारीख..!

आर्थिक

ईपीएफओ ने कर्मचारियों के लिए उच्च पेंशन के विवरण अपडेट के लिए बढ़ाई तारीख..!

आर्थिक//Delhi/New Delhi :

भारत के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने उच्च पेंशन का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। ईपीएफओ ने कर्मचारियों के नियोक्ताओं के लिए उनकेअपने डेटाबेस में वेतन विवरण अपलोड करने की समय सीमा 31 मई 2024 तक के लिए बढ़ा दी है। श्रम मंत्रालयल की ओर से जारी बयान में बताया गया है कति ईपीएफओ के सेंटर बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के अध्यक्ष ने नियोक्ताओं के लिए प्रासंगिक विवरण अपलोड करने की समय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। बता दें कि पूर्व में नियोक्ताओं को उन कर्मचारियों के वेतन विवरण अपलोड करने के लिए 31 दिसंबर, 2023 तक का समय दिया गया था, जिन्होंने उच्च योगदान पर उच्च पेंशन के विकल्प को चुना था।

उल्लेखनीय है कि ईपीएफओ ने अपने सभी ग्राहकों को उच्च अंशदान/संयुक्त विकल्प पर उच्च पेंशन चुनने के लिए आवेदन जमा करने के लिए एक ऑनलाइन सुविधा प्रदान की थी। इसके बाद 4 नवंबर, 2022 के उच्च न्यायालय के आदेश के तहत, ईपीएफओ ने पात्र पेंशनभोगियों/ईपीएफओ सदस्यों को उच्च पेंशन विकल्प की पेशकश की थी।

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 26 फरवरी, 2023 को शुरू की गई थी, जिसे 11 जुलाई तक दो बार बढ़ाया गया था। इस अवधि के दौरान पेंशनभोगियों और मौजूदा कर्मचारियों से अधिक पेंशन का विकल्प चुनने के लिए 17.49 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके बाद नियोक्ताओं को अपने इच्छुक कर्मचारियों का वेतन विवरण अपलोड करने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया था। अब यह समय सीमा 31 मई 2024 तक के लिए बढ़ा दी गयी है।

You can share this post!

author

News Thikana

By News Thikhana

News Thikana is the best Hindi News Channel of India. It covers National & International news related to politics, sports, technology bollywood & entertainment.

Comments

Leave Comments